Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig NewsMPPSC RESULT 2022, टॉप टेन में छः लड़कियाँ, देवास की दीपिका को...

MPPSC RESULT 2022, टॉप टेन में छः लड़कियाँ, देवास की दीपिका को पहला स्थान

इंदौर मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शनिवार को राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पहले स्थान पर 902.75 अंक प्राप्त कर देवास निवासी दीपिका पाटीदार रही हैं, जिसने स्नातक करने के बाद पीएससी की तैयारी भी इंदौर रहकर दीपिका ने की। परीक्षा के माध्यम से कुल 456 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन ओबीसी आरक्षण से संबंधित अदालत में लंबित मामले के कारण अभी 396 पदों पर नियुक्ति की गई है। शेष 60 पदों की घोषणा अदालत के निर्णय के बाद होगी। 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति न होने का कारण ओबीसी आरक्षण विवाद है, जिसके समाधान की प्रतीक्षा है।

दूसरा स्थान आदित्य नारायण तिवारी (897.50) और तीसरा स्थान सुरभि जैन (893) अंक रहा है। इसके बाद महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा , शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव का चयन हुआ है। इस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों पर 11 महिलाओं का चयन हुआ। आपको बता दें कि हर साल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रशासनिक सेवाओं के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। जिसमें विभिन्न पदों के लिए भट्टियां निकाली जाती हैं। 

चयनित अभ्यर्थियों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, सहायक संचालक, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, वाणिज्य कर निरीक्षक, पंचायत विकास अधिकारी, और अन्य पदों पर नियुक्त किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, सहकारिता विभाग, वित्त सेवा, और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में पदों के लिए आयोजित की गई थी। अभ्यार्थी लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार कर रहे थे और जिन अभ्यर्थियों इसमें चयन हुआ है उनके बीच में खुशी की लहर है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular