Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsग्वालियर में 25 दिसम्बर को आयोजित होगी "एमपी ग्रोथ समिट" गृह मंत्री...

ग्वालियर में 25 दिसम्बर को आयोजित होगी “एमपी ग्रोथ समिट” गृह मंत्री अमित शाह आएंगे 

दिसम्बर को ग्वालियर में आयोजित होने वाली “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी

ग्वालियर, मध्य प्रदेश:  पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 25 दिसम्बर को “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” का आयोजन होने जा रहा है। मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया है कि शासन के इस महत्वपूर्ण आयोजन के संबंध में जो जवाबदेही सौंपी गई है, उसका निर्वहन समय-सीमा में करें। 

कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में 25 दिसम्बर को ग्वालियर में आयोजित होने वाली “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, मध्यप्रदेश आईआईडीसी की प्रबंध निदेशक सुश्री ईशा श्रीवास्तव, एडीएम सी बी प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें देश की पहली स्लीपर वंदे भारत अब दौड़ने को तैयार, जानें इसमें कौन-कौन सी है खास सुविधाएं

कलेक्टर रुचिका चौहान  ने सीएम हैल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक किया जाए। सीएम हैल्पलाइन की कोई भी शिकायत एल-1 स्तर पर नॉन अटेंडेंट नहीं रहना चाहिए, ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular