Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig NewsMP 5th and 8th Result 2025: आज घोषित होंगे। रिजल्ट, RSKMP की...

MP 5th and 8th Result 2025: आज घोषित होंगे। रिजल्ट, RSKMP की वेबसाइट पर देख सकेंगे

कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को दोपहर एक बजे घोषित किए जाएंगे। अभिभावक और शिक्षकगण परीक्षा के नतीजे राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर जाकर देख सकेंगे।

भोपाल मध्य प्रदेश: प्रदेश के पांचवीं और आठवीं के छात्रों के लिए यह एक बड़ी खबर है। कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को दोपहर एक बजे घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने दी। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण परीक्षा के नतीजे राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर जाकर देख सकेंगे।

कक्षा 5वीं की परीक्षा में 11.17 लाख से अधिक और कक्षा 8वीं की परीक्षा में 11.68 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल 22.85 लाख विद्यार्थी इन परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से पांच मार्च 2025 के बीच किया गया था। परीक्षा में प्रदेश की सरकारी, अशासकीय स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी शामिल हुए थे। मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1.19 लाख से अधिक शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे थे। अंकों की प्रविष्टि ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से दर्ज की गई है।

इसी पोर्टल के माध्यम से शिक्षक और विद्यालय अपनी पूरी शाला के विद्यार्थीवार परिणामों को भी देख सकेंगे। परिणाम की जानकारी प्राप्त करने के लिए वेब पोर्टल की लिंक के साथ-साथ क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी आसानी से अपने नतीजे देख सकेंगे।

परिणाम 28 मार्च को दोपहर एक बजे के बाद ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। रोल नंबर और समग्र आईडी पहले से तैयार रखें, ताकि वेबसाइट पर आसानी से लॉगिन किया जा सके। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular