Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig NewsCM मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला।अब सभी मंत्रियों को खुद भरना...

CM मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला।अब सभी मंत्रियों को खुद भरना पड़ेगा इनकम टैक्स

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है. मोहन सरकार ये फैसला उनके मंत्रियों की जेब पर भारी पड़ सकता है. दरअसल, अब मध्य प्रदेश के मंत्री अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे. आज कैबिनेट में सभी मंत्रियों की सहमति से ये फैसला लिया गया है. दरअसल सीएम मोहन यादव ने 52 साल पुराने फैसले को बदल दिया, जिसमें माननीयों के टैक्स सरकार भरती थी, लेकिन मोहन यादव ने इतिहास बदलते हुए कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति ये निर्णय लिया गया कि अब मंत्री खुद अपने टैक्स भरेंगे.
अब मध्य प्रदेश के सब मंत्री अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे. अभी तक सरकार मंत्रियों का इनकम टैक्स भरती थी. इस फैसले के बाद शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा. मध्य प्रदेश के वित्तीय स्थिति के लिए ये राहत भरा फैसला साबित हो सकता है.

CM मोहन ने बदला 52 साल पुराना फैसला

CM मोहन यादव ने मंत्रियों के इनकम टैक्स भरने को लेकर 52 साल पुराना नियम पलट दिया है. दरअसल, साल 1972 में मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार द्वारा भरने का नियम बनाया गया था, जिसे 52 साल बाद बदला जा रहा है. माना जा रहा है कि मोहन सरकार के इस फैसले से सरकार को फायदा हो सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular