Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 172

बजट में युवा, गरीब, महिला, किसान सहित सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024-25 के बजट के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार 03 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि का बजट प्रस्तुत किया गया है। बजट की यह विशेषता है कि इसमें किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाया गया है। किसी भी विभाग की अपेक्षित राशि को कम नहीं किया गया, अपितु सभी विभागों के आवंटन में वृद्धि की गई है। “विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’’ की थीम पर प्रस्तुत बजट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा अनुसार जीडीपी की ग्रोथ को सुनिश्चित करते हुए आगामी पाँच वर्षों में बजट का आकार दोगुना किया जाएगा। बजट में सभी वर्गों विशेषकर युवा, गरीब, महिला, किसान आदि का ध्यान रखा गया है। आईटी सहित नवीन तकनीक के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रशासनिक सेवाओं में प्रदेश के युवा अधिक से अधिक संख्या में आए, इस उद्देश्य से उन्हें प्रोत्साहन व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रदेश में उनका योगदान बढ़ाने के लिए दीर्घगामी योजना पर कार्य होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्ष 2024-25 के बजट के संबंध में विधानसभा स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो विद्यार्थी छात्रावासों में अध्ययनरत हैं, उनके लिए भी बजट में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के प्रोत्साहन के लिए बजट में पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था की गई है। गौ-शालाओं के लिए भी पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक विकास के लिए बजट प्रावधान में 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। भारी उद्योग, एमएसएमई और कुटीर उद्योग सहित स्व-सहायता समूह के लिए भी बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्य जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, एक्सप्रेस-वे पर विशेष ध्यान होगा। महाकौशल, चंबल, विंध्य, मालवा, आदि की सीधी कनेक्टिविटी राजधानी से जुड़े, इस उद्देश्य से पर्याप्त व्यवस्था करते हुए वित्तीय तरलता का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंहस्थ का वृहद स्तर पर आयोजन होने वाला है। उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ भव्य और दिव्य होता है। सिंहस्थ के लिए इंदौर एवं उज्जैन संभाग के 13 जिलों के देव-स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था के उद्देश्य से टोकन राशि के रूप में 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रदेश की थाती हैं, उनके लिए विशेष योजना आरंभ की जा रही है। अन्य प्रदेशों या विदेशों में कार्यरत युवाओं के माता-पिता की देखरेख के लिए नगरीय क्षेत्र में ऐसी सोसायटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जहाँ वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्था हो। इस दिशा में आगे आने वाले प्रायवेट सेक्टर को राज्य शासन की ओर से सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रिकार्ड संख्या में पर्यटक पधारे हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ हैरिटेज टूरिज्म, वन पर्यटन में पर्याप्त गतिविधियां हैं। इसके साथ-साथ एजुकेशन व हेल्थ टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में “श्रीअन्न’’ उत्पादन क्षमता देश में सर्वाधिक है। इसे प्रोत्साहन देने के लिए भी व्यवस्था की गई है। डिण्डौरी में “श्रीअन्न अनुसंधान केन्द्र’’ खोला जा रहा है। इसी प्रकार दलहन अंतर्गत चना अनुसंधान केन्द्र मालवा में, सरसों अनुसंधान केन्द्र चंबल में खोला जाएगा। गौ-वंश संबंधी अपराधों को बढ़ावा नहीं मिले, इसके लिए कठोर कार्रवाई के साथ-साथ गौ-वंश को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य शासन ने इस वर्ष को गौ-वंश रक्षा वर्ष घोषित किया है। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के परिणामस्वरूप दो करोड़ 30 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा के बाहर आए हैं। प्रदेश में रोजगारपरक योजनाओं को लागू करते हुए सामान्यजन के बेहतर जीवन के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्यरत रहेगी।

भ्रष्ट महिला इंजीनियर निधि मिश्रा को लोकायुक्त ने 60 हजार की रिश्पद लेते पकड़ा

भ्रष्ट महिला इंजीनियर निधि मिश्रा 1000000 का बिल पास कराने के एवज में मांग रही थी। ठेकेदार से साठ हजार , जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ठेकेदार ने लोकायुक्त से सबूत के साथ की और लोकायुक्त की टीम ने भी भ्रष्ट महिला इंजीनियर निधि मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया। ठेकेदार ने 2020 में जल जीवन मिशन योजना के तहत घट्टिया तहसील के गांवों में दो टंकी और नल-जल योजना का काम किया था। इसका बिल पिछले चार सालों से अटका हुआ था। ठेकेदार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण काम में चार महीने की देरी हो गई थी, जिसके चलते पीएचई विभाग ने बिल रोक दिया था। ठेकेदार ने कई बार विभाग के गऊघाट ऑफिस में संपर्क किया, जहां सहायक यंत्री निधि मिश्रा ने 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। 1 जुलाई को ठेकेदार ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत की। लोकायुक्त एसपी ने शिकायत की जांच कराई और महिला अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। 

वीडियो में देखिए कि किस तरह रंगे हाथों पकड़ा गई बेस्ट महिला इंजीनियर और को फ़ोन कर क्या है शिकायतकर्ता का कहना

Play

एयरटेल ठेकेदारों को नगर निगम की खुली छूट, ‘ग्वालियर’ को बना दो ‘गड्ढापुर’

बरसात के मौसम में ग्वालियर की जनता वैसे ही परेशान है क्योंकि यहां पर किसी भी और निकल। आइए हर सडक पर गड्ढई दिखाई देते हैं और जब जलभराव हो जाता है तो गड्ढे कहां होते हैं को कहा नहीं। वाहन चालकों को वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है और पैदल चलने वालों को पैदल निकलना इस तरह के हालात होने के बावजूद भी। नगर निगम की लापरवाही का आलम यह है के कंपनी के ठेकेदारों को नियम विरुद्ध सड़कों पर गड्ढा खोदने की छूट दे रखी है।

मामला इंद्रमणि नगर मेला ग्राउंड के पीछे का है जहाँ के लिए एयरटेल के द्वारा सी की लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। इन गड्ढे खोदने में टेल कंपनी के ठेकेदारों द्वारा नगर निगम द्वारा दी गई शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया जा रहा है हैऔर इसके बावजूद भी नगर निगम के जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं। मंजूरी की शर्तों के अनुसार यह गड्ढे खोदने का काम रात को किया जाना था लेकिन दिन में ही यह काम चल। रहा है।मंजूरी की एक और शर्त के अनुसार गड्ढे खोदने के बाद लाइन डलने के बाद गड्ढों को तुरंत भरकर जगह को रोलर से समतल किया जाना था जो नहीं किया गया हैै। काम किए जाने वाली साइट पर कोई बैरिकेट या नोटिस बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं जिससे वहां के राहगीरों को गड्ढों के बारे में जानकारी हो। अब यह गड्ढे रात के समय किसी बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। 

नीचे दी गयी शर्तों पर मिली है मंजूरी जो तीस जून को खत्म हो चुकी है

इस मामले में सबसे बड़ा गड़बड़ झाला तो यह है के जिन शर्तों पर नगर निगम ने एअर टेल के ठेकेदारों को मंजूरी दी है। वह आदेश निकले दो माह हो चुके हैं। और मंजूरी की शर्त में साफ कहा गया है कि दो माह के भीतर आपको यह काम करना है और यह दो माह 30 जून को ही खत्म हो चुके हैं। और समय सीमा निकल जाने के बाद भी नगर निगम के जिम्मेदारों के संरक्षण में दो जुलाई को भी यह काम खुले आम चल रहा है। किसी मोहल्ले में केवल छज्जा या छोटी सी दीवार बनाने पर भी का हवाला देकर काम रुकवा देने वाला नगर निगम यहाँ अपनी आँखें मूंदकर कैसे बैठा है? इतना बडा काम भी सडक पर दिनदहाडे कैसे हो रहा है? यह सवाल खडे करता है कि नगर निगम की संलिप्तता भी इस कार्य में कहीं न कहीं है या फिर यह काम किसी सत्ताधारी नेता के संरक्षण में हो रहा है। इस वजह से नगर निगम के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे।खामोश बैठे हैं। कारण कुछ भी हो लेकिन कल को इन गड्ढों की वजह से कोई हादसा होता है तो उसकी गाज नगर निगम के छोटे कर्मचारियों पर ही गिरेगी। बडे मगरमच्छ बचकर निकल जाएंगे और जिन माननीयों का संरक्षण है उनका तो नाम भी जनता के सामने नहीं आएगा। कुल मिलाकर नगर निगम के जिम्मेदार करो अधिकारियों और इनको संरक्षण देने वाले के माननियों और इनको आर्थिक रूप से पोषित करने वाले ठेकेदारों के संरक्षण में ग्वालियर गड्ढापुर बनता जा रहा है। 

गड्ढों की हकीकत देखने के लिए नीचे वीडियो लिंक को क्लिक करे

Play

शिविर में स्वयं रक्तदान कर कलेक्टर ने दिया जीवन बचाने का संदेश

रक्तदान कर हम दूसरों को नया जीवन देने में सहभागी बनते हैं। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के बाद मानव शरीर में ताजा और शुद्ध रक्त का निर्माण होता है। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहर की रोटरी क्लब ग्वालियर की विभिन्न शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में कही।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने रक्तदान कर इस शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही शहरवासियों को लोगों की जिंदगी बचाने के लिये बढ़चढ़कर रक्तदान करने का संदेश दिया। जीवाजी क्लब ग्वालियर में आयोजित हुए इस रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब की विभिन्न शाखाओं से जुड़े सेवाभावी नागरिकों ने 129 यूनिट रक्तदान किया। इसमें से 103 यूनिट जयारोग्य समूह के ब्लड बैंक और 26 यूनिट जिला चिकित्सालय मुरार को सौंपी गई।

इस अवसर पर श्रीमती चौहान ने रोटेरियन के साथ पौधरोपण भी किया। साथ ही आह्वान किया कि शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिये शहरवासी वृक्षारोपण के लिये आगे आएँ। जिला प्रशासन से वृक्षारोपण में हर संभव सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सेवाभावी नागरिक मौजूद थे।

सड़क से सदन तक नर्सिंग घोटाले की गूंज, घोटाले के विरोध में कांग्रेस के तेवर सख्त

मध्यप्रदेश में जिस तरह से मानसून का धमाकेदार आगाज हुआ है ठीक उसी तरह विधानसभा का मानसून सत्र भी धमाकेदार तरीके से ही शुरू हुआ। सत्र के पहले ही कांग्रेस हंगामा के मूड में दिखाई  दी। कांग्रेस विधायकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार की विधानसभा आसान  होने वाली नहीं है। सदन की कार्रवाई शुरु होने से पहले ही कांग्रेस के सभी विधायक विधानसभा परिसर स्थित गांधी की प्रतिमा के पास नर्सिंग एप्रिन पहन कर पहुंचे। सभी विधायक एप्रिन पहनने के साथ ही गले में नर्सिंग घोटाले की चिट लगाकर सदन में दाखिल हुए। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में बड़ा नर्सिंग घोटाला हुआ है और पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की देख रेख में पूरा घोटाला किया गया है लिहाजा इतने बड़े घोटाले की जांच चल रही है तो नैतिकता के आधार पर भाजपा सरकार को विश्वास सारंग का इस्तीफा लेना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साफ कर दिया है कि जब तक विश्वास सारंग का इस्तीफा नहीं हो जाता है, तब कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहेगा। वहीं कांग्रेस के जवाब में राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को कुछ नहीं आता। उन्हें अभी बहुत सीखने की जरुरत है। जब मामला सीबीआई के पास है और उसमें जांच चल रही है तो इंतजार करें कुछ दिनों में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि सीबीआई भी तरीके से जांच नहीं कर रही है। सीबीआई के ही कई अफसर इसी मामले में जेल में है। सरकार को इस मामले को लेकर पूर्व जजों की एक कमेटी बनाने चाहिए जिसमें शिकायतकर्ता को भी शामिल करना चाहिए।

कांग्रेस ने मप्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट का घेराव और प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने नर्सिंग घोटाले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की और साथ में विश्वास सारंग के इस्तीफे की भी मांग की। सड़क से सदन तक इस समय मध्यप्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है और नर्सिंग घोटाला और नीट घोटाले को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है तो वहीं सदन में भी घमासान मचाने की पूरी तैयारी में है।

देखिए कांग्रेस ने सड़कों पर किस?तरह किया प्रदर्शन

Play

बारबाडोस में तूफान में फंस गई भारतीय टीम, सरकार ने लगाया लॉकडाउन, जानिए कब कैसे होगी वापसी

रोहित शर्मा की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बारबाडोस में फंसी हुई है। बेरिल चक्रवात के चलते बारबडौस सरकार ने पूरे द्वीप में लॉकडाउन लगा दिया है। सोमवार को टीम को भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन बारबाडोस में आए बेरिल तूफान से चलते फ्लाइट रद्द कर दी गई और एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है जिसके चलते टीम होटल में ही फंस गई है।

आपको बता दें कि विश्व कप फाइनल जीतने के बाद भारत की क्रिकेट टीम को बारबाडोस से न्यूयॉर्क पहुंचना था। जहां से टीम की भारत के लिए उडान थी लेकिन बेरिल चक्रवात अचानक बावाडोस जा पहुंचा बारबाडोस में इस समय 200 km से ज्यादा तेजी से हवाएँ चल रही हैं। तूफान इतना कर है कि पूरे। को अस्त व्यस्त कर दे। इस चक्रवात को देखते हुए रविवार को बारबाडोस का एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था। लगभग 300000 की आबादी वाले बारबाडोस में सरकार ने रविवार रात 8 बजे से ही लॉकडाउन लगा दिया है और इसके बाद सभी लोग अपने घरों और होटलों में कैद रहे। सोमवार को जब तूफान शांत हुआ तब वहां की सरकार ने यह लॉकडाउन हटाया। 

  BCCI सचिव जय शाह ने एक बयान जारी कर बताया कि हमें इंतजार करना होगा। इस बीच अब एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय टीम स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम को स्वदेश के लिए उड़ान भर सकती है। बारबडोस की पीएम मिया मोटली ने वहां की स्थिति पर अपडेट देते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यहां का एयरपोर्ट अगले छह से 12 घंटों में चालू हो जाएगा, जो बेरिल तूफान के कारण बंद कर दिया गया था. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, सपोर्ट स्टाफ, बीसीसीआई के कुछ अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार पिछले दो दिनों से तूफान बेरिल के चलते होटल में ही फंसे हुए हैं। 

एमपी गजब ही है, 10 लाख बेरोजगार लापता, य़ह आंकड़ा अजब है!

क्या आपने कभी सुना है कि बेरोजगारी कम करने के आंकड़े बताने के लिए बेरोजगारों को ही लापता कर दिया जाए? जी हां ऐसा मामला हुआ है। मध्यप्रदेश में वही मध्य प्रदेश जिसको बोला जाता है कि एमपी गजब है हो यह है जो आंकड़े सामने आए हैं यह तो वास्तव में बता रहे हैं। के एमपी गजब ही है।

 दरअसल सोमवार को विधानसभा में बेरोजगारी से संबंधित प्रश्नों पर जिम्मेदार सरकार द्वारा दो अलग-अलग जवाब पेश किए गए।  कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने पूछा था कि प्रदेश में बेरोजगारों की क्या स्थिति है जिसका जवाब कौशल विकास और रोजगार विभाग के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने दिया था। मन्त्री जी ने बताया कि 31 मई, 2000 को मध्यप्रदेश में 3216064 बेरोजगार पंजीकृत थे और 31 मई, 2022 को 2708229 रह गए। इस तरह यही संख्या 31 मई, 2024 तक घटकर 258259 रह गई । मतलब बेरोजगारों की संख्या में लगभग बारह लाख की कमी आई है।

पिछले 3 साल में मध्यप्रदेश में कितनी नौकरी दी गई के जवाब में मंत्री जी ने बताया कि पिछले 3 साल में 232000 लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरी दी गई है करो अब सवाल यह उठता है कि जब नौकरी 201000 लोगों को दी गई और बेरोजगारों की संख्या में। लगभग बारह लाख की कमी आई है तो फिर बाकी के दस लाख बेरोजगार कहाँ गायब हो गए। जो कि बडा सवाल यह है कि यह आंकड़े जिम्मेदार मंत्री जी द्वारा विधानसभा में जारी किए गए हैं यह कोई किसी विपक्षी दल का या किसी विश्लेषक का अंदाजा नहीं है। 

अब विधानसभा में दिए गए मंत्री जीके जवाब ने ही सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिरकार यह 10 लाख बेरोजगार गए कहां। जो आंकडे पेश किए गए हैं उसके अनुसार की लगभग 2 लाख लोगों को दी गई है जबकि बेरोजगारों की संख्या में 12 लाख की कमी आई है। इस तरह की गड़बड़ साफ इशारा कर रही है है कि विधानसभा में दिए गए आंकड़ों में बड़े स्तर पर घालमेल किया गया है। 

मन्दिर पर गिरी आकाशीय बिजली पुजारी समेत दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में आकाशीय बिजली आफत बनकर टूट पड़ी। एक मंदिर पर गिरी बिजली ने कई घरों में कोहराम मचा दिया है। मामले में कई लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आधे से ज्यादा राज्य में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इसी सिलसिले में देवरिया में आज आकाशीय बिजली गिरने से पुजारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अपराह्न करीब एक बजे तेज बारिश के दौरान गोपालपुर गांव में स्थित एक मंदिर में कुछ लोग शरण लिए हुए थे, तभी अचानक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी। घटना में मंदिर के पुजारी राधेश्याम गिरि और राजनाथ कुशवाहा नामक एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में लगातार बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ। रही शनि से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने का प्रयास करना चाहिए।वही लोग कहीं मजबूरी वसूले में हैं भी तो और तेज बिजली गिरने पर उन्हें गुड़ू बनकर बैठ जाना चाहिए।आपको बता दे यदि पूर्वी बहुत तेज गड़गड़ाहट सुनाई देती इस गड़गड़ाहट की आवाज सुनते ही आपको बिजली से बचने क। को प्रयास करने में चाहिए

सीएम यादव ने क्यों कहा एक जुलाई का दिन देश के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज एक जुलाई का दिन महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। अंग्रेजों के समय से चले आ रहे तीन कानूनों को बदलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई व्यवस्था का क्रियान्वयन आरंभ हो रहा है। इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से प्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रदेश के नाकों में गुजरात पैटर्न पर चैक-पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह बात कही। बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में भारतीय न्याय पद्धति और अवधारणा तथा पंच परमेश्वर की परम्परा के आधार पर न्याय व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी बधाई के पात्र हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लगभग चार सौ घंटे के परिश्रम व विभिन्न बैठकों तथा व्यापक विचार-विमर्श के बाद नए कानूनों के प्रारूपों को अंतिम रूप प्रदान किया है। अब भारतीय दंड संहिता को हमारी न्याय परम्परा से जोड़ते हुए न्याय संहिता कहा जाएगा। अंग्रेज तो दंड देने के अधिकारी थे, लेकिन अब हमारी व्यवस्था न्याय की परम्परा को स्थापित करेगी। इसमें आँख पर पट्टी बांधकर नहीं अपितु आँख खोलकर न्याय होगा।

इस शहर में खुलेआम कहीं भी हो जाती है फायरिंग, ज़रा बचकर रहें

0


लाइसेंसी बंदूक से सरेआम फायरिंग का एक और वीडियो वायरल वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आप देख सकते थे दिन दहाड़े खुलेआम बंदूकें लहराई जा रही है। लगातार इस तरह की घटनाएँ हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों में तो इन घटनाओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है ।

कल दोपहर मुरार के 7नंबर चौराहे पर दो पक्षों में हुआ था आपसी विवादl झगड़े में पत्थर बाजी भी हुई लाठी डंडे भी चले हैं
खुलेआम लाइसेंसी हथियार से फायरिंग का सीसीटीवी आया सामने
विवाद के दौरान दूसरे पक्ष की पुष्पेंद्र गुर्जर ने फायरिंग करने वाले बदमाश से उसकी लाइसेंसी बंदूक छीन ली। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र का मामला