Monday, July 6, 2026
38.7 C
Delhi
Monday, July 6, 2026
HomeBig Newsग्वालियर में गैंगवार! 15 मिनिट तक दो गुटों में फायरिंग से दहशत

ग्वालियर में गैंगवार! 15 मिनिट तक दो गुटों में फायरिंग से दहशत

बुधवार रात ग्यारह बजे सिरोल क्षेत्र में गुटों में चल रहा जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आमने सामने आकर खुलेआम गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने जानकारी दी है कि थाटीपुर छात्र में रहने वाले गौरव दीक्षित और राजा यादव पहले साझेदारी में जमीन का कारोबार करते थे। फिर व्यापार को लेकर ही दोनों में विवाद हो गया।

ग्वालियर मध्यप्रदेश: ग्वालियर में बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। मामला सिरोल क्षेत्र का है जहां रात 11 बजे पूरा क्षेत्र फायरिंग की गूंज से दहल उठा दो। गुट एक दूसरे पर आमने सामने से रुक रुककर फायरिंग करते रहे। पन्द्रह मिनट के दौरान बीस से ज्यादा राउंड फायर हुए। फायरिंग में दहशत के हालात यह थे कि आसपास के दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और एक गिरोह के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे गिरोह के आरोपितों की तलाश की जा रही है।

मामला बुधवार रात ग्यारह बजे सिरोल क्षेत्र का है, जहां दो गुटों में चल रहा जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आमने सामने आकर खुलेआम गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने जानकारी दी है कि थाटीपुर छात्र में रहने वाले गौरव दीक्षित और राजा यादव पहले साझेदारी में जमीन का कारोबार करते थे। फिर व्यापार को लेकर ही दोनों में विवाद हो गया। दोनों में इतना विवाद बढ़ गया। ही लगातार दोनों में झगड़े होने लगे और किसी जमीन के विवाद को लेकर ही दोनों में झगड़ा चल रहा था, जिसको लेकर राजा यादव ने गौरव दीक्षित को चुनौती दी थी। 

इस पूरे मामले में बुधवार को गौरव दीक्षित ने चुनौती देते हुए राज यादव को बुलाया और वह अपने कई साथियों के साथ 5 6 लग्जरी गाड़ियां लेकर हुरावली पहुंच गया और वहां राजा यादव को टारगेट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राजा यादव भी इस घटना के लिए तैयार बैठा था। उसके साथियों पर भी बंदूकें थीं। राजा यादव की तरफ से भी गोलियां चलने लगी। दोनों गिरोह की तरफ से पन्द्रह मिनट तक रुक रुक कर गोलियां चलती रहीं। और इसके बाद दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस वहां पहुंची। घटना गंभीर थी, इसलिए एसएसपी धर्मबीर सिंह ने खुद ही मोर्चा संभाला और तत्काल ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें हनी ट्रैप गैंग की हसीना निकली HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

खुलेआम इस तरह गोलीबारी की घटना को पुलिस भी एक चुनौती की तरह ले रही है। दोनों गुटों ने खुलेआम फायरिंग कर शहर की कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। इस पूरे मामले में पुलिस रात भर सर्चिंग करती रही है। ऐसा बताया जा रहा है।एक पक्ष के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे पक्ष के लिए जगह जगह नाकेबंदी कर दी गई है और रात भर कई जगह दबिश दी गई है। हालांकि पुलिस जल्द ही सभी आधार आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन इस तरह दो गुटों में खुलेआम फायरिंग की घटना यह भी दर्शाती है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है।

यह भी पढ़ें ग्वालियर में भीषण हादसा; डंपरों में आमने सामने भिड़ंत भड़की आग दोनों ड्राइवर जिंदा जले

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular