Sunday, July 5, 2026
40.2 C
Delhi
Sunday, July 5, 2026
HomeBig Newsएमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 आईएएस अफसरों के तबादले

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 आईएएस अफसरों के तबादले

कर्मवीर शर्मा को भोपाल का नया संभागायुक्त बनाया गया है। वहीं मौजूदा संभागायुक्त संजीव सिंह अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को बनाया पंजीयक महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक का जिम्मा सौंपा गया है।

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस के तबादले कर दिए हैं। प्रदेश शासन में मुख्य सचिव अनुराग जैन के आदेश से जारी सूची के मुताबिक कर्मवीर शर्मा को भोपाल का नया संभागायुक्त बनाया गया है। वहीं मौजूदा संभागायुक्त संजीव सिंह अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को बनाया पंजीयक महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक का जिम्मा सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें वैभव सूर्यवंशी मुश्किल में, करियर पर लग सकता है बड़ा दाग?

कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का संभागायुक्त बनाया गया. शीलेन्द्र सिंह रीवा संभाग के संभागायुक्त बने. संजीव सिंह खेल एंव युवा कल्याण विभाग में सचिव बने. विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग नियुक्त किया गया है. ​बाबू सिंह जामोद रीवा संभाग के कमिश्नर पद से हटाकर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केसी गुप्ता को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, अनिरूद्ध मुकर्जी को पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव और महानिदेशक एप्को (EPCO) का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है. इसके अलावा भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नरों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular