ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर के कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की बदतर हालत है। स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले शहर में कई क्षेत्र तो ऐसे हैं जो कस्बे से भी घटिया नजर आते हैं और स्मार्ट सिटी के नाम पर तमाचा से प्रतीत होते हैं। शहर की घटिया सफाई व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री पद्मन सिंह तोमर ने भी रोष व्यक्त किया है। ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर बिरला नगर पुल से चंदन पुरा तक जनकल्याण समिति के सहयोग से सुपर सकर मशीन द्वारा चल रहे सीवर सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बारिश से पहले इस काम को हर हाल में पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहां-जहां नवीन सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है वहां गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें जनगणना का प्रथम चरण एक मई से, इन 34 बिंदुओं पर भरी जाएगी ऑनलाइन जानकारी
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ग्वालियर की स्वच्छता को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए सीवर समस्या के समाधान के लिए “सुपर सकर” मशीन द्वारा सफाई का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफाई व्यवस्था और अधिक तेज, प्रभावी व सुदृढ़ बनेगी। ऊर्जा मंत्री ने उपनगर ग्वालियर में आ रहे बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, खेलकूद, शिक्षा हर क्षेत्र में बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ग्वालियर स्वच्छता के मामले में नंबर एक बनाने के प्रयास करें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्वच्छता, सुविधा और बेहतर जीवन स्तर बनाना हमारा संकल्प है।
आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर कई बार शहर के अलग अलग क्षेत्रों में साफ सफाई करते नजर आते हैं।वे जहां भी गुजरते हैं और उन्हें गंदगी नजर आती है, तो कई बार वे निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हैं और कई बार स्वयं सफाई में जुट जाते हैं, लेकिन जिस तरह के हालात उनके सामने आते हैं वह साफ बताते हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था सही नहीं है। नगर निगम के जिम्मेदारी शहर में सफाई के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। शहर के कुछ चुनिंदा सड़कों और मार्केट को साफ करके ही पूरे शहर के साफ होने का ढोल पीटने लगते हैं। ग्वालियर विधानसभा में कई क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है।अब ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सख्त निर्देश दिए हैं तो उम्मीद की जा सकती है कि इस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में कुछ सुधार होगा…

यह भी पढ़ें महिला जेलर को हुआ कैदी से प्यार, उम्र कैद की सजा खत्म होते ही शादी की कैद!