Friday, April 17, 2026
32.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsएमपी के इस जिले में पेट्रोल डीजल खत्म, स्टॉक खत्म के लगे...

एमपी के इस जिले में पेट्रोल डीजल खत्म, स्टॉक खत्म के लगे पोस्टर

पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंप पर भीड़ देखी जा रही है। ऐसा बताया जा रहा था कि यह भीड़ पेट्रोल, डीजल खत्म हो जाने की अफवाह की वजह से है। लेकिन दमोह में तो हकीकत में पेट्रोल डीजल की किल्लत शुरू हो गई है।

दमोह मध्य प्रदेश: दमोह जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर सहित जिले के 20 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है, जिससे वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंप पर भीड़ देखी जा रही है। ऐसा बताया जा रहा था कि यह भीड़ पेट्रोल, डीजल खत्म हो जाने की अफवाह की वजह से है। लेकिन दमोह में तो हकीकत में पेट्रोल डीजल की किल्लत शुरू हो गई है।

जेल विभाग के पेट्रोल पंप पर भी बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियां लेकर पहुंचे थे। सहायक जेल अधीक्ष ने बताया कि उनके पास अभी पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन यदि लोग अफवाहों के चलते इसी प्रकार भीड़ में आते रहे तो उनके यहां भी स्टॉक खत्म हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग का पेट्रोल पंप बुधवार रात से ही बंद है, क्योंकि वहां डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति खत्म हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, शाम तक टैंकर आने पर आपूर्ति फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के विरोध में धरने पर, मुद्दा कांग्रेस के पूर्व मंत्री का!

जानकारी के अनुसार दमोह शहर के टंडन पेट्रोल पंप, कन्हैया पेट्रोल पंप, जेल पेट्रोल पंप, पुलिस पेट्रोल पंप सहित नरसिंहगढ़ क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टॉक समाप्त हो गया है। इसके अलावा रामा राम पेट्रोल पंप, नायरा पेट्रोल पंप, मां वैष्णव पेट्रोल पंप (मुक्तिधाम चौराहा), साहू तिगड़ा के आगे स्थित पेट्रोल पंप और सिंगपुर पेट्रोल पंप समेत कई अन्य पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं है।

ईंधन की कमी के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचने के बाद खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सप्लाई में देरी के कारण यह स्थिति बनी है। नई खेप आने के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें मधुमक्खी के जानलेवा हमले में 24 भेड़ों की मौत

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular