Sunday, April 12, 2026
20.1 C
Delhi
Sunday, April 12, 2026
HomeBig Newsपंजाब का आप विधायक एमपी से गिरफ्तार, रेप के मामले में 7...

पंजाब का आप विधायक एमपी से गिरफ्तार, रेप के मामले में 7 महीने से था फरार

पटियाला पुलिस को सूचना मिली कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा एमपी में हैं। वे अपने कुछ साथियों के साथ कार से कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पटियाला पुलिस सक्रिय हुई और शिवपुरी के पास से विधायक हरमीतसिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया

शिवपुरी मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश से देश की राजनीति की एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। खबर पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से जुड़ी हुई है, जिन्हें एमपी से गिरफ्तार किया गया है। वे करीब 7 माह से फरार चल रहे थे। एक रेप केस में पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। एक महिला ने उन पर यौन शोषण, धमकाने और अश्लील सामग्री भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गायब हो गए। बुधवार को उन्हें एमपी के शिवपुरी से पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को एक कार में पकड़ा। उन्हें गिरफ्तार कर पंजाब ले जाया गया है।

हरमीतसिंह पठानमाजरा सनौर के विधायक हैं। वे आम आदमी पार्टी से पहली बार विधायक बने हैं। पठानमाजरा के खिलाफ पिछले साल 1 सितंबर को पटियाला के सिविल लाइंस पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। ज़ीरकपुर की एक महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस में केस दर्ज होने की भनक लगते ही विधायक हरमीतसिंह पठानमाजरा फरार हो गए। पंजाब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा के करनाल पहुंची थी तो पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया और गोलियां भी चलाई गईं।

यह भी पढ़ें मधुमक्खी के जानलेवा हमले में 24 भेड़ों की मौत

पटियाला पुलिस को सूचना मिली कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा एमपी में हैं। वे अपने कुछ साथियों के साथ कार से कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पटियाला पुलिस सक्रिय हुई और शिवपुरी के पास से विधायक हरमीतसिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया। 6 महीने से फरार चल रहे विधायक को दो साल पुराने रेप केस में पटियाला पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। विधायक हरमीत पठानमाजरा को ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया गया है। वे अपने समर्थकों के साथ सफेद रंग की स्कॉर्पियो से कहीं जा रहे थे। पुलिस उन्हें लेकर पटियाला चली गई है।

यह भी पढ़ें एसएएफ के पुराने क्वॉर्टर में आरक्षक ही चलवा रहे थे जुए का अड्डा

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular