Monday, April 20, 2026
30.1 C
Delhi
Monday, April 20, 2026
HomeBig News10वी गणित की परीक्षा दे रही छात्रा को आया हार्ट अटैक हुई...

10वी गणित की परीक्षा दे रही छात्रा को आया हार्ट अटैक हुई मौत, घटना सुनकर हर कोई हैरान!

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा, 'छात्रा की मौत काफी दुःखद है। मैंने खुद ग्वालियर के डॉक्टरों से इस मामले में संपर्क किया है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर अभी सिर्फ यह सामने आया है कि छात्रा अतिकुपोषित थी। गंभीर एनीमिया से भी पीड़ित थी। इस कारण संभवतः हार्ट अटैक आया होगा।

मुरैना, मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई थी। मुरैना में गणित का पेपर दे रही एक छात्रा को परीक्षा के दौरान ही अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उसकी हालत बिगड़ गई उसे तुरंत ग्वालियर के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एक इतनी कम उम्र की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत की घटना पर हर कोई हैरान है। परिजन बताते हैं कि वह पूरी तरह स्वस्थ थी और अब हार्ट अटैक के कारण को लेकर कई गंभीर आरोप परिजन लगा रहे हैं। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा के हार्ट अटैक की यह घटना बानमोर स्थित पंडित नेहरू कालेज भाग दो परीक्षा केंद्र की है। मंगलवार को गणित की परीक्षा चल रही थी। केंद्र की तीसरी मंजिल पर सोलह वर्षीय छात्रा वर्षा कुशवाह परीक्षा दे रही थी। सब कुछ सामान्य था लेकिन एक बात निकलकर आ रही है कि यह केन्द्र नकल कराए जाने को लेकर चर्चाओं में था और यही देखते हुए तहसीलदार के नेतृत्व में फ्लाइंग स्कॉट टीम परीक्षा केन्द्र पर चेकिंग करने पहुंची थी। फ्लाइंग स्कॉड की टीम ने छात्रा से भी नकल को लेकर कुछ सवाल किए थे जिनके सवाल सुनकर छात्रा घबरा गई और बेहोश होकर वहीं गिर गई। वहाँ परीक्षा आयोजकों ने जब देखा तो तुरंत केंद्र के बाहर खड़े लोगों को सूचना दी और छात्रा वर्षा के भाई सतीश और अंकुश कुशवाह उसे बामोर से ग्वालियर के लिए इलाज के लिए लेकर निकले लेकिन रास्ते में ही छात्रा वर्षा कुशवाह की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 638 करोड़ से बने मार्ग का आरओबी भरभरा कर गिरा, घटिया निर्माण पर एक बार फिर उठे सवाल

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा, ‘छात्रा की मौत काफी दुःखद है। मैंने खुद ग्वालियर के डॉक्टरों से इस मामले में संपर्क किया है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर अभी सिर्फ यह सामने आया है कि छात्रा अतिकुपोषित थी। गंभीर एनीमिया से भी पीड़ित थी। इस कारण संभवतः हार्ट अटैक आया होगा। स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आएगा

आपको बता दें कि वर्षा कुशवाह अपने परिवार के साथ ग्वालियर में रहती हैं। वर्षा देवेंद्र कुशवाह की पुत्री है। ग्वालियर के जखारा क्षेत्र में रहते हुए भी उन्होंने मुरैना से परीक्षा क्यों दिलवाई थी? इस बारे में कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। परीक्षा केन्द्र पर क्या हुआ था इस बारे में भी परीक्षा केंद्र के जिम्मेदार ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं। लेकिन एक सोलह साल की बच्ची की मौत हार्ट अटैक से होना कई सवाल खड़े करती है। अभी तक युवाओं और बच्चों में हार्ट अटैक के कई मामले चर्चाओं में रहे हैं लेकिन परीक्षा के दौरान हाट अटैक आने की सम्भवतः यह पहली घटना है।

यह भी पढ़ें MBBS इंटर्न को आया हार्ट अटैक, 25 की उम्र में सीवियर हार्ट अटैक क्यों?

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular