ग्वालियर मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में महिला किस तरह असुरक्षित है?इसकी घटनाएं रोज आपको हर जिले में किसी न किसी तरह से देखने को मिल ही जाती हैं। कुछ मामले तो इस तरह चौंका देते हैं कि उन पर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है।जहां एक युवक ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की।युवक इस युवती का मौसेरा भाई है जो अपने दोस्तों के साथ युवती के घर में घुसा और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस पूरे मामले में हालांकि अंत में युवती बच जाती है और पुलिस को शिकायत करती है लेकिन वह पुलिस को जो जानकारी देती है वह हैरान करने वाली है।
युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उसका मौसेरा भाई है और युवक उसे यह धमकी दे रहा था कि तेरा भाई मेरी बहन को भगा ले गया है। इसलिए अब तुझे मुझसे शादी करनी पड़ेगी और जब युवती ने इनकार किया तो युवक और उसके साथ आए लड़के आक्रोशित हो गए और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगे और युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर युवती के माता पिता बीच बचाव करने पहुँच गए तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की युवती युवकों के चंगुल से निकलकर धक्का देते हुए भागी और पुलिस को फोन कर दिया।पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले।
यह भी पढ़ें कलेक्टरों की रिश्वतखोरी पर मंत्री जी की मुहर! अफसरशाही में भ्रष्टाचारी पर मंत्री जी का बयान चौंकाने वाला

घटना ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लालघाटी की है। जहां बीस वर्षीय युवती अपने माता पिता के साथ रहती हैं। वह छह फरवरी को अपने घर में काम कर रही थी उसी समय उसका मौसेरा भाई अमन और उसका एक और रिश्तेदार सुनील घर में आ गए और युवती को धमकाने लगे। युवकों की नियत साफ नहीं थी।वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। माता पिता के बीच में आने और युवती के सूझबूझ से कोई बड़ी घटना तो नहीं हुई। लेकिन युवती ने जो जानकारी पुलिस को दी है वह यह सवाल खड़ा करती है कि क्या किसी के साथ गलत हो तो उसका बदला उसी तरह गलत करके लिया जाना चाहिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें बिलौआ में अवैध खनन, खनिज विभाग का गजब खेल
