नई दिल्ली डिजिटल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई की। MCD ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। देर रात हुई कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने पुलिस और कार्रवाई कर रही टीम पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात काबू किए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
यह भी पढ़ें आमलेट का टुकड़ा और एआई से फोटो रीक्रिएशन ने कर दिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हिंसक रूप ले ली। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारी जब तोड़फोड़ करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पत्थरबाजी की, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
यह भी पढ़ें कागजों में अमृत हकीकत में जहर, शुद्ध जल न मिलने से हर साल 4 लाख मौतें
हकीकत में मस्जिद के आस-पास अतिक्रमण कर रखा था जिसे हटाने एमसीडी की टीम पहुंची थी लेकिन लोगों ने मस्जिद तोड़े जाने की अफवाह उड़ा दी जिससे भीड़ भड़क गई और यह हिंसा भड़की। इस पूरे मामले में मस्जिद को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है ना ही मस्जिद के किसी हिस्से को तोड़े जाने का कोई आदेश था। मस्जिद के आस-पास के अवैध अतिक्रमण को हटाने का ही आदेश था और उसी के तहत कार्य किया गया है लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाह के चलते यह हिंसा भड़क गई। अब इस मामले में कुछ युवकों को चिन्ना चयनित करके गिरफ्तार किया गया है।
