Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsशादी से दो घंटे पहले लड़की ने प्रेमी संग फांसी लगाई, परिजन...

शादी से दो घंटे पहले लड़की ने प्रेमी संग फांसी लगाई, परिजन कुछ छुपा रहे हैं!

जौरा विकासखंड का तिलऊंआ गांव के रहने वाले कुशवाह परिवार की 19 वर्षीय बेटी और उनके रिश्तेदार का 22 वर्षीय बेटा आपस में प्रेम करते थे। दोनों एक ही परिवार से आते थे तो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। इस कारण परिजनों ने इनका प्रेम प्रसंग को मंजूरी नहीं दी।

मुरैना मध्य प्रदेश: मुरैना जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां देवगढ़ थाने के तिलऊंआ गांव के बाहर नीम के पेड़ से गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गई। लड़की की आज ही शादी होनी थी, लेकिन दुल्हन बनने से पहले ही उसने प्रेमी के साथ फांसी लगा ली। दोनों मृतक एक ही परिवार के होने के कारण रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। पुलिस ने मौके से दोनों शवों को जौरा मर्चुरी भिजवाया है, जहां पीएम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जौरा विकासखंड का तिलऊंआ गांव के रहने वाले कुशवाह परिवार की 19 वर्षीय बेटी और उनके रिश्तेदार का 22 वर्षीय बेटा आपस में प्रेम करते थे। दोनों एक ही परिवार से आते थे तो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। इस कारण परिजनों ने इनका प्रेम प्रसंग को मंजूरी नहीं दी। दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। परिजनों ने बेटी की शादी तय कर दी थी। 11 दिसम्बर गुरुवार को उसकी शादी थी। इससे प्रेमी युगल नाराज था। दोनों ने गांव के पीछे नीम के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 2025 के बड़े रेल हादसे; इस बार होंगे सबक या फिर भूली हुई दासतां 

एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के अनुसार एक ही दुपट्टे के दोनों छोर से दोनों ने फांसी लगाई है। मृतिका की आज शादी थी। शगुन का कंगन हाथ में बंधा हुआ है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। परिजन कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। लेकिन जानकारी मिल रही है के चचेरे भाई बहन होने के कारण परिवारजनों को दोनों का प्रेम संबंध मंजूर नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को मर्चुरी पहुंचाया है। परिजनों का बयान के बाद ही मामले के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें भिखारियों से ठगी; नकली नोट थमाकर ले ली दस हजार की चिल्लर

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular