Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsबर्निंग बस इन ग्वालियर; टायर ब्लास्ट से निकली चिंगारी से वीडियो कोच...

बर्निंग बस इन ग्वालियर; टायर ब्लास्ट से निकली चिंगारी से वीडियो कोच धूँ धूॅ कर जल उठी

गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना के लिए निकली स्लीपर कोच बस यूपी 93 सीटी 6746 ग्वालियर से गुजर रही थी। बस में कहीं कोई कमी नहीं थी। बस ठीक से चल रही थी। रात को लगभग डेढ़ बजे यह बस रायरू स्थित हाईवे से गुजर रही थी। उसी समय ड्राइवर ने देखा कि बस के टायर से चिंगारी निकल रही है

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर के रायरू क्षेत्र में सोमवार रात को बस में आग लगने का एक ऐसा हादसा हुआ जिसको देखने वाले और सुनने वाले इस घटना के बाद हैरान हैं। हाईवे पर जा रही बस के टायरों से चिरंगारी निकलती है टायर बष्ट होते हैं और तुरंत ही आग की लपटें पूरे बस में फैलने लगती हैं। जिस समय यह घटना होती है बस में 45 यात्री सवार थे जिसमें से कुछ सो भी रहे थे लेकिन चालक और परिचालक की सूझबूझ से इतने भयावह हादसे के बावजूद भी कोई जनहानि नहीं हुई और सभी को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसके बाद पूरी बस धू धूकर जल उठी। और आग का गोला बन गई और अंत में जलकर खाक हो गई।

सोमवार की शाम को हरियाणा गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना के लिए निकली स्लीपर कोच बस यूपी 93 सीटी 6746 ग्वालियर से गुजर रही थी। बस में कहीं कोई कमी नहीं थी। बस ठीक से चल रही थी। रात को लगभग डेढ़ बजे यह बस रायरू स्थित हाईवे से गुजर रही थी। उसी समय ड्राइवर ने देखा कि बस के टायर से चिंगारी निकल रही है ड्राइवर ने तुरंत ही बस को हाईवे के किनारे पर रोक दिया और कंडक्टर को सूचना दी। दोनों ने जल्द ही चिल्लाकर आवाज़ लगाकर सभी यात्रियों को उठाया और 1 1 करके बस से बाहर निकाला। इसी बीच बस में आग भी बढ़ती जा रही थी। समय रहते सभी यात्री बस से बाहर आ गए और कोई जनहानि नहीं हुई।हालांकि बीच सड़क पर जब बस धू धू कर जल रही थी तब हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। 

यह भी पढ़ें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले हो जाएं सावधान, सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया बड़ा आदेश

अचानक बस में इस तरह से लगी आग को देखकर बस के स्टाफ के साथ यात्री भी हैरान थे। यात्रियों में डर का माहौल था लेकिन साथ ही सभी सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इस पर भगवान को शुक्रिया भी कह रहे थे जब आग धूँ धू कर जल रही थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। दो गाड़ी फायर ब्रिगेड ने पानी फेंक कर जलती हुई बस की आग बुझाई। लेकिन उस समय तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इसमें कई यात्रियों का सामान भी जल गया था। 

यह भी पढ़ें बेटी लौटाएगी पिता का गौरव; क्रान्ति को मिलेगी नौकरी तो पिता का निलंबन होगा खत्म

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular