इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर शहर में मानव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। राऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मिली महिला ने दिलासा देकर अपने घर में डेढ़ महीने बंधक बनाया और धोखे से डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी महिला खाचरोद जेल में किसी अन्य मामले में बंद है जिसे इंदौर लाकर पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का अपने पति से अलगाव हो गया था। वह रिश्तेदारों से मिलने के लिए उज्जैन जा रही थी। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात मांगू बाई नामक महिला और उसके साथी दिनेश से हुई। दोनों ने उसे मदद का भरोसा दिलाया और अपने साथ घर ले गए, और करीब डेढ़ महीने तक उसे वहीं बंधक बनाकर रखा गया और बाद में 1.5 लाख रुपए में बेच दिया गया। पीड़िता की बहन के पास जब महिला का फोन आया तो उसने उसकी आवाज पहचानकर पूरे मामले का सुराग लगाया। दरअसल, घटना के बाद से महिला लापता थी और परिवार महीनों से उसकी तलाश कर रहा था जिसकी गुमशुदगी राऊ थाना पर दर्ज थी। हाल ही में एक अंजान नंबर से फोन आने पर बहन ने उसकी आवाज पहचानी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पीड़िता को मुक्त कराया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जिसमें दिनेश निवासी भालूखेड़ी चौकी, जिला लूणी राजस्थान और जितेंद्र निवासी ग्राम करसाली, नायगांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मांगू बाई और जितेंद्र पहले भी ऐसी गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। वे जरूरतमंद या अलग रह रही महिलाओं को फुसलाकर अपने जाल में फँसाते थे और फिर पैसे लेकर बेच देते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और गिरोह की मुख्य सदस्य मांगू बाई जो फिलहाल खाचरोद जेल में बंद है उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में, ग्वालियर की तारीफ में कह दी बड़ी बात
राजेश दंडोतिया एडिशनल एडिशनल डीसीपी का इस मामले में क्या कहना है सुनिए…
