Wednesday, May 13, 2026
35.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsबॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में, ग्वालियर की तारीफ में कह दी...

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में, ग्वालियर की तारीफ में कह दी बड़ी बात

अदनान सामी ने कहा कि ग्वालियर आने के बाद उन्हें सिर्फ राग दरबार ही दिखाई देता है। तानसेन की नगरी में आना किसी भी संगीतकार के लिए गर्व की बात है यहाँ की हवा में ही संगीत बसता है।

ग्वालियर मध्यप्रदेश: ग्वालियर पहुंचे प्रसिद्ध गायक अदनान सामी बोले तानसेन की नगरी में आना सौभाग्य की बात है। ग्वालियर पहुंचे मशहूर गायक अदनान सामी, जहां एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट तानसेन की नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अदनान सामी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ग्वालियर आने के बाद उन्हें सिर्फ राग दरबार ही दिखाई देता है। तानसेन की नगरी में आना किसी भी संगीतकार के लिए गर्व की बात है यहाँ की हवा में ही संगीत बसता है।

आपको बता दें कि ग्वालियर का संगीत के क्षेत्र में एक स्वर्णिम इतिहास रहा है।गीत सम्राट तानसेन का जन्म ग्वालियर में ही हुआ था।इस वजह से ग्वालियर को संगीत की नगरी के नाम से जाना जाता है।अभी हाल ही में यूनेस्को द्वारा भी ग्वालियर को सिटी ऑफ म्यूजिक घोषित किया गया है। यही सब कारण है कि देश के अलग अलग क्षेत्रों से संगीत के क्षेत्र में नामचीन लोग ग्वालियर के धरती पर आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

गौरतलब है कि ग्वालियर की एक इवेंट कंपनी की संचालिका लावण्या सक्सेना ने अदनान सामी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इंदरगंज थाना पुलिस इस मामले में अदनान सामी से पूछताछ कर सकती है बताया जा रहा है कि अदनान सामी आज रात शहर में होने वाले एक निजी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

Play

यह भी पढ़ें अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा चुनाव 16 नवम्बर 2025 को

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular