डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: जो पाठक अपने आधार कार्ड में तमाम अपडेट को लेकर परेशान हैं उनके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। क्योंकि अब उन्हें आधार अपडेट के लिए कहीं जाकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे ही तमाम अपडेट कर सकते हैं। अब आधार कार्डधारकों के लिए अपना आधार अपडेट करना बेहद आसान बना दिया गया है। इसके लिए आपको किसी आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन बदल सकेंगे।
लेकिन आप इस बात का भी ध्यान रखें कि बायोमीट्रिक बदलाव जैसे फिंगर प्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट के लिए कार्डधारकों को अब भी आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा। यूआइडीएआइ ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आधार अपडेट पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इससे लोगों को बिना शुल्क दिए अपनी आधार डिटेल में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ये नए नियम आधार सेवाओं को तेज, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए लागू कर दिए गए हैं। कार्डधारकों द्वारा दी गई जानकारी (जैसे नाम या पता) का सत्यापन अब सरकारी दस्तावेजों जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से अपने आप हो जाएगा।

फीस आइए स्टेप बाई स्टेप समझते हैं कि आधार कैसे अपडेट करें
- माईआधार पोर्टल पर जाएं
- अपना आधार नंबर लागइन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा
- इसके बाद अपडेट आधार का विकल्प चुनें और उन क्षेत्रों को चुनें, जिसे अपडेट करना चाहते हैं
- अब संबंधित दस्तावेज अपलोड करें
- रिक्वेस्ट सबमिट करें। फिर आप ऑनलाइन प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।
- वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार प्रोफाइल में अपडेट स्वत: दिखने लगेंगे।
कितनी रहेगी फीस
- आधार अपडेट करने की फीस- 75 रुपये
- नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए- 125 रुपये
- फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट के लिए- मुफ्त
- पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट- 75 रुपये
- आधार सेवा केंद्र पर अपडेट के लिए। हालांकि, 14 जून 2026 तक आनलाइन दस्तावेज अपडेट फ्री
- 40 रुपये- आधार रीप्रिंट (प्रिंटेड कापी) के लिए
- 700 रुपये घर पर नामांकन सेवा के लिए केवल पहले व्यक्ति के लिए। उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये
आधार धारक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अब हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो एक जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड निष्कि्रय हो जाएगा और आप उसे किसी वित्तीय या टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया में उपयोग नहीं कर पाएंगे। नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय भी अब आधार सत्यापन आवश्यक होगा।
