Saturday, April 11, 2026
27.1 C
Delhi
Saturday, April 11, 2026
HomeEntertainmentसेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का हुआ भव्य स्वागत

सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का हुआ भव्य स्वागत

सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का स्वागत समारोह कार्यक्रम वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन एसबीआई बैंक के ऊपर तानसेन रोड हजीरा ग्वालियर पर रखा गया यह स्वागत समारोह जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति ग्वालियर के सहयोग से रखा गया

ग्वालियर मध्य प्रदेश: विगत दिवस सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का भव्य स्वागत माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर सबसे पहले रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर किया गया तथा पूरा स्टेशन भारत माता की जयकारों से गूंज उठा इस अवसर पर ग्वालियर चंबल संभाग भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर और उनकी पूरी टीम ने रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर इस स्वागत को और दिव्य और भव्य बना दिया।

सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का स्वागत समारोह कार्यक्रम वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन एसबीआई बैंक के ऊपर तानसेन रोड हजीरा ग्वालियर पर रखा गया यह स्वागत समारोह जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति ग्वालियर के सहयोग से रखा गया था जिसमें समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह राजावत और महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दीदी विशेष रूप से उपस्थित थी।

सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया
इसके अलावा हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुए सात सैनिकों को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक वरिष्ठ समाज सेवी हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का मेडल पहनाकर स्वागत किया इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर और उनकी पूरी टीम का मेडल पहनाकर भव्य और दिव्य स्वागत किया।

इस अवसर समिति के कोषाध्यक्ष रमेश सिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष सहदेव सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में समिति के सभी सदस्य, भूतपूर्व सैनिक, हेल्प गुरु की हेल्प टीम और वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंच संचालन सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) के छोटे भाई शिक्षक सत्यवीर सिंह तोमर जी ने किया। जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति की प्रमुख सदस्य रुक्मणी सोनी जी का विशेष सम्मान समिति के द्वारा किया गया रुक्मणी जी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से समिति के कार्यों को निरंतर प्रसारित किया जाता है साथ ही साथ रुक्मणी जी अपनी क्राफ्टिंग और ड्राइंग से भी लगातार समिति के कार्यों को प्रसारित करती हैं।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular