Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsमुरैना में ऑनर किलिंग! बाप ने बेटी को गोली मार शव नदी...

मुरैना में ऑनर किलिंग! बाप ने बेटी को गोली मार शव नदी में फेंका

शिव नगर निवासी बंटू सिकरवार के घर से चार दिन पहले गोली की आवाज सुनाई दी। उसके बाद से ही उनकी 19 वर्षीय बेटी दिव्या सिकरवार नजर नहीं आ रही है। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस एक्टिव हुई और सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने तत्काल शिव नगर स्थित बंटू सिकरवार के घर पहुंच कर देखा तो

मुरैना मध्यप्रदेश: मुरैना से एक बार फिर एक ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र शिवनगर निवाशी दिव्या की गोली लगने से हुई मौत के बाद परिजनों ने रात में ही शव को नदी में फेंका दिया। जिससे किसी को घटना का कोई पता न लग सके, लेकिन परिजनों के छुपाए गए सारे राज एक कॉल ने उजागर कर दिए। हालांकि परिवार ने अपनी ही बेटी की निर्मम हत्या करने के बाद इस जघन्य कांड को छुपाने की तमाम कोशिशें की लेकिन पुलिस की पूछताछ में पर्द खुलते गए और चौंकाने वाली हकीकत सामने आई कि किस तरह समाज में अपनी झूठी शान को बचाने के लिए एक पिता ने अपने बेटी की ही बेरहमी से हत्या कर दी।

यह हत्या एक राज की तरह ही नदी के तल में दफन हो जाता लेकिन शनिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस को एक अनजान नंबर से एक कॉल आया। सूचना यह दी गई थी कि शिव नगर निवासी बंटू सिकरवार के घर से चार दिन पहले गोली की आवाज सुनाई दी। उसके बाद से ही उनकी 19 वर्षीय बेटी दिव्या सिकरवार नजर नहीं आ रही है। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस एक्टिव हुई और सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने तत्काल शिव नगर स्थित बंटू सिकरवार के घर पहुंच कर देखा तो घर खाली था। सिर्फ बंटू सिकरवार घर में मौजूद था। जिसे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें शासकीय कार्यालयों में महिला सुरक्षा ताक पर, सुप्रीम कोर्ट का ICC गठन का आदेश बेअसर

बंटू ने पुलिस को बताया है कि बेटी की अंदर वाले कमरे में गोली से मौत हुई थी। उसने शुरुआत में पुलिस को बताया कि बेटी दिव्यावार ने खुद को ही चाचा की लाइसेंसी गन से गोली मार ली है। उसके बाद मेरे गांव गलेथा के पास से गुजरने वाली कुंवारी नदी में शव को बोरे में बंद करके बहा दिया। लेकिन वह पुलिस को न तो गंध दिखा सका और न ही आत्महत्या की कोई वजह नजर आई। सख्ती से पूछताछ में हकीकत सामने आती गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कुंवारी नदी के किनारे पहुंच कर एसडीआरएफ की टीम की मदद से तीन घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन नदी से शव बरामद नहीं हुआ।

अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। रविवार सुबह फिर से नदी में रेस्क्यू चलाया जाएगा। पुलिस मामला ऑनर किलिंग से भी जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उधर शव मिलने के बाद और भी स्थिति साफ हो पाएगी। फिर भी अभी तक पूरे मामले में परिवार ने जिस तरह से मामले को छुपाया है वह कई प्रश्न खड़े कर रहा है और ऑनर किलिंग की तरफ इशारा कर रहा है परिवार बेटी को गोली लगने के बाद अस्पताल नहीं ले गया। मौत के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराया। बेटी की मौत के बाद घर में अंतिम संस्कार की क्रियाएं नहीं की गई जो साह बताती हैं के बेटी के जाने का परिवार को कोई रंज नहीं है और अपने सम्मान के लिए ही बेटी की हत्या की गई है!

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक दीपावली चंदोलिया का कहना है कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि एक लड़की है उसके शव को कुंवारी नदी में फेंका गया है। उक्त सूचना के बाद से हम लोग यहां आए हैं और रेस्क्यू चलाया गया, लेकिन अभी तक कुछ भी सफलता हाथ नहीं लगी है। रात हो जाने के चलते कल फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। फिलहाल हत्या है या फिर आत्महत्या है। यह कुछ भी नहीं कहा जा सकता शव बरामद होने के बाद पीएम में जो आएगा उसके आधार पर स्थिति साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें सीएम यादव ने कर दी घोषणा लाड़ली बहना को मिलेंगे ₹1500, जानिए कब से

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular