नर्मदापुरम भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के इश्क फरमाने के तमाम मामले सामने आते हैं।ऐसा ही एक मामला नर्मदापुरम जिले के हथवास के एक स्कूल से सामने आया है जहां एक पचास साल के प्रिंसिपल के स्तर पर इश्क का भूत सवार है। उन्हें स्कूल की ही एक कम उम्र शिक्षिका से प्यार हो गया है और वह उसको आई लव यू लिखित में भी दे रहे हैं लेकिन इस घटना के बाद शिक्षिका ने भी बहुत ही शानदार अंदाज में अपनी भावनाएं बयां कर दी।
पीएम श्री एकीकृत हाईस्कूल हथवास के प्रिंसिपल पर जब महिला शिक्षिका से प्यार का इजहार करने का आरोप लगा तो पूरे मामले में प्राचार्य को सस्पेंड करने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। मामला सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रहलादी ने तीन सदस्यीय जांच टीम हथवास भेजी। जांच में प्रथम दृष्टया शिक्षिका द्वारा लगाएं आरोप सत्य पाएं गए। पीड़िता शिक्षिका के अलावा स्कूल की 8 से अधिक महिला शिक्षिकाओं ने भी प्रिंसिपल साहब की शिकायत इस जांच टीम को की है। इसके बाद तो प्रिंसिपल साहब की मुश्किलें और भी बढ़ गई।
यह भी पढ़ें यह कैसा न्याय? सौ रुपये के रिश्वत केस में 39 साल बाद बरी, परिवार ने सहे अन्याय का दोषी कौन?
50 साल के एक प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिका के लिए I Love You मैसेज भेजने का आरोप है। शिक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की है। कहा कि प्राचार्य ने हिंदी फिल्म के गाने पर लाइनों के साथ I Love You लिखकर भेजा। इस पर शिक्षिका से उसका रिप्लाई भी मांगा। शिक्षिका उम्र में बहुत छोटी थी तो उसने भी अपनी भावनाएं प्रिंसिपल को बता दी। उसने कहा आप मेरे पिताजी जैसे हैं। शिक्षिका का यह जवाब प्रिंसिपल को रास नहीं आया और इसके बाद तो वह शिक्षिका को प्रताडित करने लगे।

वहीं जब इस बारे में प्रिंसिपल से पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि गलती से SMS गया था। अब दोनों के बीच सुलह हो गई है। शिक्षक ने बीपी की दवा न लेने की बात करते हुए गलती से मैसेज शेयर करने की बात कही है। मामले में प्रिंसिपल बीमारी का हवाला देकर 20 सितंबर से चिकित्सा अवकाश पर चले गए है। अब इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्मदापुरम संयुक्त संचालक को प्रिंसिपल सुरेश श्रीवास्तव के सस्पेंड का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
प्रिंसिपल ने शिक्षिका को जो वॉट्सऐप पर मैसेज भेजे उसमें एक गीत की लाइनें लिखी। “फूल तुम्हें भेजा है खत में, फूल नहीं मेरा दिल है तुम बहुत अच्छी लगती हो। I love you and you। आगे लिखा मुझे आपका जवाब यस या नो में चाहिए। अगले मैसेज में लिखा स्कूल में तुम सबसे भरोसेमंद हो आई लव यू किसी से कहना मत। प्राचार्य के एसएमएस का शिक्षिका ने जवाब में कहा आप मेरे पिता जैसे हो। इसके बाद भी जब प्राचार्य नहीं माने तो शिक्षिका ने 17 सितंबर को पिपरिया बीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी से प्राचार्य की लिखित शिकायत की।
यह भी पढ़ें प्रेम में फंसाया, शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर किए लोड
