Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsदोस्त की माँ को अगवा कर दुष्कर्म, 22 साल के युवक का...

दोस्त की माँ को अगवा कर दुष्कर्म, 22 साल के युवक का घिनौना कारनामा

भोपाल के देहात के गुनगा इलाके में 45 साल की एक महिला को उसके बेटे के दोस्त द्वारा अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पान की गुमटी लगाता है। महिला किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद सोमवार को पुलिस थाने पहुंची

भोपाल मध्यप्रदेश: सेक्स संबंधित तमाम चौंकाने वाले अपराधों की खबरें देश के किसी न किसी क्षेत्र से रोज ही सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना भोपाल में हुई है जहां एक युवक ने अपने दोस्त की माँ को ही पहले अगवा कर लिया और फिर उसके बाद दुष्कर्म किया। वह समाज दोस्त की मां को भी मां माना जाता है उसको भी उतना ही सम्मान किया जाता है।वहां इस तरह की घटना का होना यह सवाल खड़े कर रहा है कि क्या हमारा सामाजिक तानाबाना पूरी तरह से खत्म हो चुका है! 

राजधानी के देहात के गुनगा इलाके में 45 साल की एक महिला को उसके बेटे के दोस्त द्वारा अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पान की गुमटी लगाता है। महिला किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद सोमवार को पुलिस थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि 45 वर्षीय महिला तीन बच्चे के साथ गुनगा में रहती है, उसके पति खेती-किसानी करते हैं। महिला के 22 वर्षीय बेटे की आरोपित शुभम रजक से दोस्ती थी, उसका घर पर आना-जाना भी था। इसी दौरान आरोपित की महिला पर नीयत खराब हो गई थी, उसने सात जुलाई को महिला को फोन कर कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, उसे रुपयों की जरूरत है। घर पर कोई नहीं होने के कारण वह घर से अकेली करोद पहुंची, तो आरोपित मिला और उसे बहाने से मंडीदीप ले गया। जहां आरोपित ने महिला को एक कमरे में बंधक बना लिया था।

पूरी घटना के दौरान महिला को युवक पर बिल्कुल भी शक नहीं हुआ क्योंकि वह युवक उसके बेटे का दोस्त था।उसे खुद नहीं पता था कि उसके बेटे समान युवक के दिल में एक घृणित षड्यंत्र चल रहा है। आरोपित ने इस दौरान महिला के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला घर जाने की कहती, तो आरोपित उसके साथ मारपीट भी करता था। 22 सितंबर को महिला किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने मामले में अपहरण, दुष्कर्म और समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular