ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में पनिहार और घाटीगांव के बीच हाईवे पर इंदौर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्वालियर आ रहे इंदौर पुलिस के जवान प्रमोद त्यागी को गोली मारकर उससे मोटरसाइकिल मोबाइल और ₹30000 कैश लूटने वाले लुटेरों के मास्टरमाइंड धर्मेंद्र गुर्जर और उसके तीन साथियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस को बदमाशों का सुराग पेट्रोल पंप के सीसीटीवी से लगा। ग्वालियर पुलिस ने ऑपरेशन परस्यूड चलाकर 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत तुरन्त कार्यवाही करते हुए न केवल लुटेरों को पकड़ा बल्कि लूटी गई बाइक मोबाइल और कैश भी बरामद किया है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मबीर सिंह ने इस घटना को चुनौतीपूर्ण माना और मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी कैलाश मकवाना के लगातार निर्देशन में इस ऑपरेशन मिडनाइट परस्युड को अंजाम दिया गया। दो दिन पहले शुक्रवार की रात जब 9 बजे के लगभग लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और वारदात की सूचना ग्वालियर। पुलिस को पहुंची तभी से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी क्योंकि एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर लूटना एक बड़ी चुनौती थी। घटना के बाद तुरंत ही एसपी धर्मवीर सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंच गए थे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और चौबीस घंटे के अंदर ही चारों लुटेरों को पकड़ लिया गया।

पुलिस के मुताबिक सभी लुटेरे शिवपुरी जिले के नरवर इलाके के रहने वाले हैं। इस ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच के अलावा कई थानों की पुलिस भी शामिल रही। ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक इस वारदात को पुलिस ने एक चैलेंज के रूप में लिया था। पुलिस अधीक्षक की ओर से इन बदमाशों के ऊपर ₹10000 का नगद इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल एक कुएं से बरामद की है। इसके अलावा आरक्षक का मोबाइल उसका बैग और लूट गए पैसे भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों धर्मेंद्र गुर्जर, कू गुर्जर,उर्फ शैंकी ,अंकेश गुर्जर, लाखन आदिवासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह लोग आदतन अपराधी हैं और उनके निशाने पर हाईवे पर अकेले जाने वाले राहगीर रहते थे उन्होंने इससे पहले शिवपुरी जिले के सुभाष पुरा क्षेत्र में भी कई ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद हाईवे और सुरक्षित हो जाएगा। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाश धर्मेंद्र गुर्जर से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उनकी तलाश में मुरैना दतिया भिंड शिवपुरी आदि जिलों में अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी थी। बाद में यह पता चला कि यह गैंग शिवपुरी जिले के नरवर स्थित मगरौनी का है। लुटेरों की पुरानी कुंडली भी खंगाली जा रही है।
