डिजिटल डेस्क गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न सिर्फ छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। सबसे बड़ी बात यह कि डर के मारे पीड़िता इस घटना को छुपाती रही लेकिन पीड़िता के पिता को मोबाइल देखते समय अपनी ही बेटी का अश्लील वीडियो दिखाई पड़ गया इसके बाद। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह हैरान कर देने वाली घटना मोदीनगर की एक कॉलोनी में हुई, जहां 17 साल की इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक उनकी बेटी के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करता दिख रहा है। यह वीडियो देखकर उन्होंने तुरंत अपनी बेटी से बात की। पीड़िता पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने पूछताछ के बाद जो कहानी बताई, उसे सुनकर उनके भी होश उड़ गए।

उनकी बेटी ने बताया कि 5 अगस्त को कॉलोनी में ही रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर गोविंदपुरी कॉलोनी के एक कैफे में ले गया। वहां उसने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह उसे अपने दोस्त के घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने छात्रा का एक अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता को इतना डरा दिया था कि उसने पूरी घटना के बारे में घर पर किसी को भी नहीं बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही घटना का खुलासा हुआ।
