सीतापुर उत्तर प्रदेश डिजिटल डेस्क: यूपी के सीतापुर में मोहाली के रहने वाले पत्रकार राघवेंद्र बाजपाई हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ मे ढेर कर दिया है। गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ हरदोई बार्डर स्थित पिसावां इलाके में हुई। सीतापुर के पत्रकार हत्याकांड में शामिल शूटर संजय तिवारी और राजू तिवारी की गुरुवार सुबह पिसावा में मुठभेड़ हुई इस दौरान दोनों शूटर घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इन्हे मृत घोषित कर दिया गया।
पत्रकार की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पिछले पांच महीने से आरोपी संजय और राजू की तलाश कर रही थी। इन पर एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस को इनपुट मिला कि ये दोनों अपराधी हरदोई बार्डर के नजदीक को देखे गए हैं। इसी के बाद पुलिस टीम बनाकर इनकी घेराबंदी हुई। पकड़ने का प्रयास हुआ तो बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। दोनों शूटर बाइक पर जा रहे थे इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तो उन्होंने वापस पुलिस पर ही फायर कर दिया।
पहले इन्हें सीएचसी पिसावां ले जाया गया। बाद में पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने दोनों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा लाए गए दोनों लोग मृत अवस्था में थे, मृत घोषित करने के बाद इन्हें अस्पताल का मॉरचरी में भिजवा दिया गया है। पत्रकार की हत्या करने वाले इन हत्यारों के एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश के तमाम पत्रकारों ने राहत की सांस ली है।
8 मार्च को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हाईवे पर बाइक को रुकवाकर उन्हें गोली से छलनी कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मुजरिम फरार चल रहे थे। हत्या की साजिश कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर के द्वारा रची गयी थी। पत्रकार राघवेंद्र ने पुजारी को मंदिर परिसर में आपत्तिजनक हालत में देखा था। पुजारी ने राज खुल जाने के। डर के कारण दो शूटर संजय तिवारी और राजू तिवारी को सुपारी देकर पत्रकार की हत्या करवा दी थी। पुलिस पुजारी को पहले ही जेल भेज चुकी है।

