Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsधर्मांतरण का महा शातिर खिलाड़ी छांगुर बाबा, ख़ुलासे कर रहे हैरान

धर्मांतरण का महा शातिर खिलाड़ी छांगुर बाबा, ख़ुलासे कर रहे हैरान

छांगुर बाबा बलरामपुर आने से पहले महाराष्ट्र और दुबई में अपना नेटवर्क बना चुका था। महाराष्ट्र में भी उसने बड़ी संख्या में लोगों का अवैध तरीके से धर्मांतरण कराया है। वह मुंबई में एक दरगाह के बाहर अंगूठी बेचता था, देखते ही देखते वह अवैध धर्मांतरण के अंतरराष्ट्रीय सिंडीकेट का हिस्सा बन गया।

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: धर्मांतरण का इतना बड़ा मामला आपने शायद अब तक नहीं सुना होगा जिसमें एक शातिर दरिंग देने हजारों हिंदू लड़कियों को धर्म परिवर्तित करके मुस्लिम बनाया। एटीएस ने एक ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार किया है जिसके खुलासे न केवल एटीएस को बल्कि हर सुनने वाले वो हैरान कर रहे हैं।  अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार छांगुर बाबा ने तीन से चार हजार से अधिक हिंदुओं को निशाना बनाया था, जिनको वह अपना अनुयायी और मुरीद बताता था। छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण रैकेट की जांच करने वाली एसटीएफ को इसके पुख्ता सुराग मिले थे, जिसके बाद जांच का जिम्मा यूपी एटीएस को सौंप दिया गया। 

अब एटीएस अवैध धर्मांतरण का शिकार लोगों को चिन्हित कर रही है, हालांकि उनमें से अधिकतर छांगुर बाबा के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हैं। छांगुर बाबा बलरामपुर आने से पहले महाराष्ट्र और दुबई में अपना नेटवर्क बना चुका था। महाराष्ट्र में भी उसने बड़ी संख्या में लोगों का अवैध तरीके से धर्मांतरण कराया है। वह मुंबई में एक दरगाह के बाहर अंगूठी बेचता था, देखते ही देखते वह अवैध धर्मांतरण के अंतरराष्ट्रीय सिंडीकेट का हिस्सा बन गया। हिंदुओं को इस्लाम धर्म में शामिल कराने में जुटीं खाड़ी देशों की कई संस्थाओं में उसकी गहरी पैठ बन गई। वहीं बलरामपुर आने के बाद उसने आसपास के जिलों में अवैध धर्मांतरण कराना शुरू कर दिया। 

ऐसा बताया जा रहा है कि छांगुर के करीबी रिश्तेदार और अनुयायी जगह-जगह जाकर बाकायदा इस्लाम धर्म में लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित करने के कार्यक्रम करते थे। उसके कई रिश्तेदारों पर आजमगढ़ में इसी तरह अवैध धर्मांतरण कराने पर दो वर्ष पूर्व मुकदमा भी दर्ज हुआ था। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट की मानें तो बलरामपुर और आसपास के जिलों में उसने पुलिस, प्रशासन, एलआईयू के कुछ अफसरों को मुंहमांगी रकम देकर खरीद लिया था। इसी वजह से उसका विरोध करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया जाता था। उसके समर्थक विरोध करने वालों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते थे और बाद में पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा देते थे।

धर्मांतरण का आरोपी छांगुर बाबा के एक से एक किस्से खुलते जा रहे हैं। अब उसकी पहचान एक ऐसे शातिर धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड की बन चुकी है, जिसने न केवल हजारों महिलाओं को शिकार बनाया, बल्कि एक संगठित इस्लामी दावा नेटवर्क को खड़ा करने की गहरी साजिश भी रच डाली। छांगुर बाबा और उसकी करीबी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन को 7 दिन की रिमांड पर एटीएस के हवाले कर दिया है। इस दौरान सभी प्रमुख खुफिया एजेंसियां छांगुर के नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की परतें खोलने की तैयारी में जुटी हैं।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular