Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig Newsकेंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

जब कोई सरकारी कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे यह विकल्प मिलता है कि वह अपनी मासिक पेंशन का एक हिस्सा एकमुश्त राशि के रूप में ले सकता है। इसे कम्यूटेशन ऑफ पेंशन कहते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्र सरकार के मौजूदा और रिटायर कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। लंबे समय से चली आ रही कम्यूटेड पेंशन बहाली की अवधि को 15 साल से घटाकर 12 साल करने की मांग अब वास्तविकता का रूप ले सकती है। यह मांग नेशनल काउंसिल स्टाफ साइड की ओर से केंद्र सरकार को सौंपे गए मांग पत्र का हिस्सा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में शामिल किया जा सकता है।

जब कोई सरकारी कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे यह विकल्प मिलता है कि वह अपनी मासिक पेंशन का एक हिस्सा एकमुश्त राशि के रूप में ले सकता है। इसे कम्यूटेशन ऑफ पेंशन कहते हैं। इसके बदले में उसकी मासिक पेंशन से अगले 15 साल तक कटौती की जाती है, जिससे सरकार एडवांस राशि फिर से वसूल सके।
फिलहाल यह प्रक्रिया 15 साल तक चलती है, लेकिन पेंशनर्स और कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह अवधि बहुत लंबी है। आर्थिक रूप से असमान है। खासकर वर्तमान समय में ब्याज दरें कम हो रही हैं। जीवन-यापन की लागत बढ़ रही है, तो रिटायर कर्मचारी अपनी ही पेंशन से लंबे समय तक वंचित रह जाते हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी?नीचे कमेंट अवश्य करें और किस तरह की खबरें आपको हमारे इस प्लेटफॉर्म पर चाहिए यह भी बताएं…

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular