Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig Newsअपनी ही सगी बेटी का गंदा वीडियो बना भेजा अपने बॉयफ्रेंड को,...

अपनी ही सगी बेटी का गंदा वीडियो बना भेजा अपने बॉयफ्रेंड को, कलियुगी माँ की करामात!

महिला ने बॉयफ्रेंड को यह वीडियो भेजकर उसे बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा। फिलहाल पुणे की बिबवेवाडी पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

डिजिटल डेस्क पुणे महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।  आरोपी महिला ने अपने प्रेमी  के साथ मिलकर न सिर्फ अपनी सगी बेटी का अश्लील वीडियो बनाया ब्लकि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। यह सब एक बदले की भावना में किया गया। 

इस घटना में और भी शर्मसार वाली बात यह है कि महिला ने बॉयफ्रेंड को यह वीडियो भेजकर उसे बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा। फिलहाल पुणे की बिबवेवाडी पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला भारती विकास कुनहाडे और उसका प्रेमी गुरुदेव कुमार स्वामी बिबवेवाडी इलाके के निवासी है और दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। 

कुछ दिन पहले महिला ने अपनी ही बेटी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेजा। जब पीड़ित लड़की को इसके बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और इसके बाद मकान मालिक को अपनी मां और उसके प्रेमी के बारे में बताया जिसके बाद  मकान मालिक ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी। इस बीच, दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की ने अपनी मां भारती के नाजायज प्रेम प्रसंग के बारे में मकान मालिक को बताया था, जिसके बाद भारती ने बदला लेने के लिए बॉयफ्रेंड की मदद से पहले बेटी के कपड़े बदलते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर  अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।   इस घटना के बाद लोग  भी आक्रोशित हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular