Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, मुख्यमंत्री यादव ने कलेक्टर को हटाया,...

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, मुख्यमंत्री यादव ने कलेक्टर को हटाया, यह है पूरा मामला

पीएम नरेंद्र मोदी का 11 अप्रैल को अशोकनगर दौरा था। 48 घंटे बाद ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को हटा दिया है।

भोपाल, मध्य प्रदेश: 11 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर ट्रस्ट पहुँचे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि पीएम के दौरे के बावजूद भी आनंदपुर धाम में अव्यवस्थाओं में बड़ी चूक हुई है और अब इस चूक का खामियाजा अशोक नगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को भुगतना पड़ा है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव ने कलेक्टर की छुट्टी कर दी है। हालांकि रविवार को घोषित आईएस की तबादला सूची में 4 कलेक्टर सहित 9 आईएएस के नाम हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अशोकनगर कलेक्टर को हटाने को लेकर ही है। 

रविवार को जारी दो आईएस की तबादला सूची में बसंत कुर्रे को संयुक्त सीओ चुनाव आयोग से हटाकर अपर सचिव श्रम बनाया गया है। वहीं नीरज कुमार सिंह को उज्जैन कलेक्टर से संचालक परियोजना स्वास्थ्य बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। वहीं भोपाल के अपर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को हरदा का कलेक्टर बनाया गया है। जनसंपर्क के डायरेक्टर अंशुल गुप्ता को विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। वहीं इंदौर की अपर कलेक्टर के ज्योति शर्मा को देवास का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। देवास के जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति को एमपी आईआईटसी इंदौर का ईडी बनाया गया है। अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को अब अपर सचिव जीएडी बनाया गया है। वहीं हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह को अशोकनगर कलेक्टर बनाया गया है। 

सूत्रों के हवाले से खबर है के पीएम नरेंद्र मोदी का 11 अप्रैल को अशोकनगर दौरा था। 48 घंटे बाद ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को हटा दिया है। उनके इस स्थानांतरण को आनंदपुर धाम में हुई अव्यवस्थाओं से जोड़कर। देखा जा रहा है वहां प्रधानमंत्री। की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। एक युवक प्रधानमंत्री से मिलने उनके पास तक पहुंच गया था अशोकनगर।के स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस चूक की शिकायत की थी।

आपको बता दें कि अव्यवस्था के तुरंत बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए थे। और प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में इस चूक को गंभीरता से लिया है। ग्यारह अप्रैल के दौरे के बाद बारह अप्रैल को हनुमान जयंती थी। इसके बाद 13 अप्रैल को रविवार होते हुए भी छुट्टी के दिन 9 आईएएस की तबादला सूची तैयार की गई और ऐसा बताया जा रहा है इसमें सबसे ज्यादा मुख्य रूप से अशोक नगर कलेक्टर को हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विदिशा कलेक्टर को हटाए जाने की खबर भी चर्चाओं में हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular