Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsपीएम मोदी की 11 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा, कलेक्टर ने अधिकारियों के...

पीएम मोदी की 11 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा, कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी और निर्देश दिए कि समय रहते सभी व्यवस्थायें पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 11 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में कलेक्टर चौहान ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी और निर्देश दिए कि समय रहते सभी व्यवस्थायें पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को विमान द्वारा वायु सेना के विमानतल पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन होगा। यहाँ पर कुछ देर रुकने के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी अशोकनगर जिले में आनंदपुर ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना होंगे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव जैन ने भी व्हीसी के जरिए की चर्चा

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा भी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। व्हीसी व्हीसी में संभागीय आयुक्त कार्यालय से संभागीय आयुक्त मनोज खत्री व आईजी अरविंद सक्सेना शामिल हुए। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular