Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeEducationमहंगी किताबों की लूट से मुक्ति का महा मेला 22 से 29...

महंगी किताबों की लूट से मुक्ति का महा मेला 22 से 29 मार्च तक, क्या सफल होगा जिला प्रशासन का यह प्रयास?

मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। पुस्तक मेले में दुकानें लगाने के लिये उत्साहपूर्वक अब तक 70 दुकानदारों ने अपना पंजीयन करा लिया है।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: जो अभिभावक हर साल निजी स्कूलों की मनमानी के चलते महंगी किताबें खरीदने को मजबूर थे उन्हें इस साल इस परेशानी से राहत मिल सकती है। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को राहत के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला यदि कलेक्टर साहिबा की मंशा के अनुरूप सफल होता है तो यकीन मानिए कि इस साल अभिभावकों के लिए यह एक बड़ी राहत लेकर आएगा। 

यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। पुस्तक मेले में दुकानें लगाने के लिये उत्साहपूर्वक अब तक 70 दुकानदारों ने अपना पंजीयन करा लिया है। पंजीयन की तारीख अब सोमवार 17 मार्च तक कर दी गई है। शेष दुकानदारों से भी तत्परता से पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। 

आपको बता दें कि हर साल जब स्कूल के सत्र शुरू होते हैं तो अभिभावक इस तरह की शिकायत करते हैं कि उन्हें वास्तविक मूल्य से कई गुना ऊपर पर स्कूली किताबें और कॉपियां और अन्य स्टेशनरी बेची जा रही हैं और यह किताबें उन्हें एक निश्चित दुकान से ही खरीदना होती है जहां से स्कूल का कमीशन।तय होता है।तमाम प्रयासों के बावजूद भी अभी तक किसी भी साल अभिभावकों।को इस समस्या से राहत नहीं मिली थी।लेकिन इस साल कलेक्टर रुचिका चौहान की यह पहल एक उम्मीद की।किरण के रूप में अभिभावकों के बीच में फैली हुई है। अपर कलेक्टर टी एन सिंह ने बताया कि पुस्तक मेले के लिये जिन दुकानदारों के आवेदन प्राप्त होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्टॉल आवंटन करने का कार्य किया जायेगा। मेले में स्टॉलों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। कोई दुकान एक से अधिक स्टॉल चाहेगा तो उसे उपलब्ध कराए जायेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular