Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपति से फोन पर की बात और फांसी पर झूल गई मायके...

पति से फोन पर की बात और फांसी पर झूल गई मायके आई पत्नी, दो माह की शादी में ऐसा क्या हुआ?

एक महीने पहले हुई शादी के बाद पहली बार मृतिका अपने मायके आई हुई थी। होली की शाम पति से फोन पर बहस होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, सूचना देने के बाद भी मृतिका का पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: होली के त्यौहार पर अपने मायके आई एक पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली और इस घटना से पूरे घर के होली के खुशियों में भंग पड़ गई। युवती की शादी 2 माह पूर्व ही हुई थी और वह होली के मौके पर अपने मायके आई हुई थी। इस घटना से पहले ही उसने अपने पति से बात की थी और न।जाने दोनों की क्या अनबन हुई जो इस युवती को इतनी नागवार गुजरी ही उसे यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

संदिग्ध परिस्थिति में राजस्थान -धौलपुर के केंद्रीय विद्यालय की महिला अकाउंटेंट ने ग्वालियर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों का कहना है कि एक महीने पहले हुई शादी के बाद पहली बार मृतिका अपने मायके आई हुई थी। होली की शाम पति से फोन पर बहस होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, सूचना देने के बाद भी मृतिका का पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। राजस्थान के धौलपुर केन्द्रीय विद्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत अलका चौरसिया की शादी हाल ही में 14 फरवरी 2025 को

जानकारी के मुताबिक अलका की शादी भोपाल के धीरज चौरसिया से हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी के बाद इसी प्रकार के अनबन की उन्हें जानकारी नहीं है। इसके चलते घटना हुई है। शादी के बाद पहली बार अलका ग्वालियर अपने मायके आई हुई थी। और शुक्रवार को घर के कमरे में अलका फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। आनन- फानन में परिजन उसे  JAH हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही अलका को ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना से कुछ देर पहले ही अलका और धीरज की फोन पर  बहस हुई थी जिसके बाद अलका ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना उसके पति धीरज और ससुराल पक्ष को दी लेकिन वो लोग अलका के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए। वहीं थाना माधौगंज पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, मृतक अलका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular