Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsदिल्ली महिला सम्मान योजना, जानिए कैसे होगा इस योजना में रजिस्ट्रेशन, क्या...

दिल्ली महिला सम्मान योजना, जानिए कैसे होगा इस योजना में रजिस्ट्रेशन, क्या मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने जीत की एक बड़ी बिसात बिछाते हुए दिल्ली में महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने खुद रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री आतिशी मौजूद रहीं। रजिस्ट्रेशन शुरू करने के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की  थी। आपको बता दें कि इस समय पूरे देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं को सम्मान राशि के नाम पर नकद रुपये देने एक होड़ सी लगी हुई है। इसकी शुरूआत मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी जिसके बाद मध्यप्रदेश में भाजपा को विधानसभा चुनाव में बंपर जीत मिली थी। इसे देखते हुए यह योजना महाराष्ट्र और झारखंड में भी लागू हुई और इसका लाभ भाजपा को मिला।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले एक हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। 23 दिसंबर से इस योजना में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। 

महिला सम्मान राशि के लिए पात्रता
. 18 साल से ज्यादा की उम्र होने के साथ दिल्ली की निवासी और वोटर हो।
. वर्तमान या पूर्व में स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं हो।. मौजूदा या पूर्व एमपी, एमएलए, काउंसलर योजना से बाहर।
. पिछले वित्तीय सत्र में इनकम टैक्स भरने वाली महिला भी नहीं होगी पात्र।
. दिल्ली सरकार की कोई पेंशन स्कीम, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी नहीं होंगी पात्र।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि योजना का एलान होने के बाद लोग फोन करने पूछ रहे हैं कि पंजीकरण कब से शुरू होगा। उन सभी का इंतजार खत्म हो रहा है। सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। इसके लिए कहीं लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आप कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचेगे। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के हर इलाके में बड़ी संख्या में टीमें तैनात की हैं। जिनका भी पंजीकरण हो, उनको अपना कार्ड अपने पास रखना है। सरकार बनने के साथ लोगों के खाते में पैसे आने लगेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular