Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsजीतू पटवारी के पैरों पर बाबा साहब की तस्वीर, भाजपा को घेरने...

जीतू पटवारी के पैरों पर बाबा साहब की तस्वीर, भाजपा को घेरने निकली कांग्रेस जीतू के चक्कर में खुद फंस गई 

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन पर बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जीतू पटवारी ने डॉ. अंबेडकर की फोटो को घुटने पर रखकर उसके पीछे कुछ लिख रहे हैं। इसके बाद सामने के हिस्से को लहराने लगते हैं। बीजेपी ने वीडियो जारी कर लिखा- “जीतू पटवारी ने दिखाया कि वो अम्बेडकर। का कितना सम्मान करते हैं। जीतू पटवारी अपने घुटने पर अम्बेडकर का फोटो उल्टा करके रखे हुए हैं। और साफ नजर आ रहा है कि यह गलती से नहीं हुआ बल्कि उनको मालूम होते हुए भी। कि उनके हाथ में बाबा। साहब अंबेदकर का फोटो है, उन्होंने उसको इस तरह पैर पर रख लिया है।

आज इंदौर में कांग्रेस बाबा साहब के मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी, इसी दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी बाबा साहब की तस्वीर पैर पर उल्टी कर उसी पर लिखने लगे, ये नजारा कैमरे में कैद हो गया. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर सरकार को घेरने में लगी है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जहां एक तरफ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कह रहे हैं कि बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, वहीं दूसरी तरफ ख़ुद ही पैरों पर फ़ोटो रख कर अपमान कर रहें हैं।

भाजपा मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है… कांग्रेस को बाबा साहेब अंबेडकर जी से कितनी नफरत है, इसका एक और परिचय दे रहे हैं @jitupatwari

संसद से लेकर सड़क तक बाबा साहेब अंबेडकर जी के सम्मान का ढोंग करने वाली ‘कांग्रेस का असली चरित्र’ यही है।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,  मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेसी नेता देख लें कैसे पैरों पर रख कर बाबा साहेब का अपमान किया जा रहा है।

क्या अब राहुल गांधी जीतू पटवारी से इस्तीफा मांगेगे?

बाबा साहेब को पैरों में रखकर अपनी डायरी बनाने वाले जीतू पटवारी का यह कृत्य अति निंदनीय हैं।

Play

बीते दिन गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि “अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता, उनकी इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमला बोला है और देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस अम्बेडकर के इस मुद्दे को भुनाना चाहती थी और इस पर भाजपा को घेरने के प्रयास में लगी हुई है लेकिन अब। कांग्रेस के ही मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह कारनामा कर दिया है और इसके बाद कांग्रेस खुद ही आंबेडकर के मुद्दे पर घिरती हुई नजर आ रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular