Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsअंकल ने ईरिक्शा में लड़की को छेड़ा, फिर चौराहे पर लड़की ने...

अंकल ने ईरिक्शा में लड़की को छेड़ा, फिर चौराहे पर लड़की ने जो किया तो उड़ गए अंकल के होश

ग्वालियर मध्य प्रदेश: पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएँ अमूमन होती रहती हैं और इसमें कई बार उम्रदराज आशिक मिजाज। लोग भी लड़कियों को छेड़ते देखे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है जब एक अधेड़ व्यक्ति अपने साथ ई रिक्शा में सफ़र कर रही लड़की से छेड़खानी कर दी। लेकिन इन महाशय को युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। कुछ समय तक तो युवती इन महाशय। की हरकतों को बर्दाश्त करती रही लेकिन जब बर्दाश्त की हद पार हो गई तो लड़की ने इस हरकत का विरोध किया और आगे चौराहे पर उतरकर इन महाशय। को खरी खरी सुनाई। एक अन्य बुजुर्ग महिला ने भी इस लड़की का साथ दिया और तमाशा बनते देख इन। माह से के हाथ पैर फूल गए और यह लड़की के पैर पकड़कर माफी मांगते नजर आए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे पर ई-रिक्शा में बैठकर जा रही युवती को अधेड़ व्यक्ति ने छेड़ दिया। अधेड़ की छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ई रिक्शा से उतर गई और युवती ने एक महिला के साथ मिलकर उसे खरी खोटी सुनाते हुए फूलबाग चौराहे पर ही चप्पलों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान अधेड़ व्यक्ति युवती और महिला के पैर छूते हुए माफी मांगते हुए नजर आया। तभी वहां मौजूद किसी व्यक्ति के द्वारा मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही यहां वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। वहीं पुलिस के मुताबिक युवती के द्वारा थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर कोई शिकायत होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular