Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsयह है मध्य प्रदेश का पचमढ़ी से भी ठंडा शहर, तापमान पचमढ़ी...

यह है मध्य प्रदेश का पचमढ़ी से भी ठंडा शहर, तापमान पचमढ़ी से एक डिग्री कम

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिन पर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां उम्मीद से अधिक गिरावट दर्ज की गई है जबकि कुछ शहर अभी भी कड़ाकेदार ठंड का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द हवाएं आ रही हैं। हर साल मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 5° के नीचे भी पहुंच जाता है कम तापमान को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाओं में पचमणी रहता है जो मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन है। और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ जिले जैसे मुरैना दतिया भिंड ग्वालियर में भी तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जाती है और कई बार पारा एक डिग्री के नीचे भी दर्ज किया जाता है। लेकिन वर्तमान की बात करें तो मध्यप्रदेश का सबसे ठंड शहर इनमें से कोई भी नहीं है। बल्कि सबसे कम तापमान शहर में दर्ज हो रहा है।वह लोगों को चौंका भी रहा है क्योंकि वहां का तापमान पचमढ़ी से भी काम हो चुका है।

गुरुवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। सामान्यतः लोग यही उम्मीद करते हैं। प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी का होगा और ज्यादातर साल जब कड़ा के दार ठंड पड़ती है तो पचमढी का तापमान। निगेटिव में भी चला जाता है। पचमढ़ी हिल स्टेशन है। इस वजह से यहाँ पर सैलानियों का भी जमावड़ा रहता है। लेकिन मंडला ने सबसे कम तापमान के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें की मंडला भी पहाड़ी क्षेत्र है।कई ऐसी सुदूर पहाड़ियाँ भी हैं जो दुर्गम है। आने वाले समय में यदि यहाँ पर और कम तापमान दर्ज होता है तो यहां के पहाड़ी क्षेत्रों को भी पर्यटन के लिए विकसित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular