Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ने कहा, बुधनी में घूमता रहेगा विकास...

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ने कहा, बुधनी में घूमता रहेगा विकास का पहिया

बुधनी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत तय करने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला है। दोनों नेताओं ने बुधवार को पिपलानी और छिछगांव काछी में जनसभा कर भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के लिए वोट मांगा। दोनों ने बुधनी का सतत विकास जारी रखने का वादा दोहराया।

विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि यहां विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। पिछले 17 सालों तक बुधनी में विकास का पहिया जिस तरह घूमता रहा है, आगे भी वैसे ही घूमेगा। मुख्यमंत्री ने बुधनी में पिछले वर्षों में हुए काम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि झुठेले लोगों को बुधनी के लोग झाड़ू मारकर भगा देते हैं और वह फिर आ जाते है। अबकी बार आए तो उन्हें बताना कि 55 साल में कांग्रेस ने इस इलाके का क्या हाल किया था। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह से 18 सालों तक बुधनी विधानसभा का विकास होता रहा है, यह विकास आगे भी होता रहेगा। विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। सभा को भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, सीहोर विधायक सुदेश राय, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, भाजपा नेता रघुनाथ सिंह भाटी, देवी सिंह धुर्वे, निर्मला बरेला, जिला पंचायत सदस्य जलज यदुराज सिंह सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। वहीं 13 नवंबर को बुधनी विधानसभा उपचुनाव में 13 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल से होना है। राजकुमार 1993 में बुधनी से विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार में मंत्री बन चुके हैं। यहां मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। दोनों ही दल चुनाव प्रचार में तेजी से जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular