Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeExclusiveग्वालियर नगर निगम में कुत्तों का खेल, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया गंभीर...

ग्वालियर नगर निगम में कुत्तों का खेल, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष हरिपाल के मुताबिक इस टेंडर में काम होने से पहले ही राशि जारी कर दी गई नेता प्रतिपक्ष ने कई बार पत्र भी लिखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर नगर निगम में स्ट्रीट डॉग ट्रीटमेंट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहाँ कुत्तों की नसबंदी के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर दिए गए और नसबंदी करने के बाद भी फीमेल डॉग ने पिल्लों को जन्म दे दिया। एनीमल एक्टिविस्ट आकाश बंसल के मुताबिक शहर में हुई आवारा कुत्तों की नसबंदी में फर्जीवाड़ा हुआ है। वहीं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने भी निगम के अधिकारियों पर कुत्तों की नसबंदी मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्वालियर के फूलबाग इलाके में पहुँचे एनीमल एक्टिविस्ट आकाश बंसल उस समय हैरान रह गए जब नगर निगम द्वारा नसबंदी की गई फीमेल डॉग ने 6 पपीज को जन्म दे दिया। आपको बता दें कि आवारा श्वान का ट्रीटमेंट करने का एक करोड़ का टेंडर जारी हुआ था जिसके बाद शहर में श्वान‌ की नसबंदी का अभियान चलाया गया था। नेता प्रतिपक्ष हरिपाल के मुताबिक इस टेंडर में काम होने से पहले ही राशि जारी कर दी गई नेता प्रतिपक्ष ने कई बार पत्र भी लिखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं आवारा श्वान की बढ़ती संख्या से डॉग बाइट के केस लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन नगर निगम के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

नेता प्रतिपक्ष हरपाल उपायुक्त विजय राज पर लगाया करोड़ों के खेल का आरोप सुनिए…

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular