Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig News7900 छात्रों को मिलेगी स्कूटी, ई बाइक, खुद के पसंद की गाडी...

7900 छात्रों को मिलेगी स्कूटी, ई बाइक, खुद के पसंद की गाडी लेने पर नकद राशि का भी विकल्प।

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों को 12वीं में अच्छे नंबर लाने के बाद ई बाइक और स्कूटी देने की योजना शुरू की गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस।योजना का शुभारंभ किया था। एक बार फिर स्कूल के मेधावी छात्रों को ई बाइक और स्कूटी देने की शुरुआत की जा रही हे। 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 7,900 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बुधवार पांच फरवरी को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे से राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्कूटर प्रदान निश्शुल्क प्रदान करेंगे।

छात्रों को दी जाने वाली विभिन्न कंपनियों की गाडियों की सूची शिक्षा विभाग ने तय कर ली है और जो छात्र इनमें से कोई गाड़ी न लेकर मैं अपनी पसंद की अन्य गाड़ी लेना चाहते हैं उनके लिए नकद राशि के रूप में स्कूटी के लिए पंचानबे हजार व ई बाइक के लिए एक लाख दस।हजार रुपये देने का प्रावधान भी है। इसके लिए विद्यार्थियों को विकल्प भी दिया गया है। अगर कोई विद्यार्थी स्कूटर नहीं लेना चाहता है तो उसे 95 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। अगर कोई ई-स्कूटर लेना चाहता है तो उसे एक लाख 10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। शासन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र और छात्रा को स्कूटर निश्शुल्क प्रदान किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular