Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsभाजपा विधायक के भाई ने खुद के बेटे को मारी गोली, हत्या...

भाजपा विधायक के भाई ने खुद के बेटे को मारी गोली, हत्या से शहर में सनसनी

उज्जैन मध्य प्रदेश: प्रदेश के उज्जैन शहर से एक एक विधायक के भाई द्वारा अपने ही तीस वर्षीय बेटे को गोली मारने की बड़ी खबर निकलकर आ रही है।।इस खबर से पूरे उज्जैन मे सनसनी फैली हुई है। जिले की घटिया विधानसभा से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही 30 वर्षीय बेटे अरविंद मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने अपने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोलियां मारी हैं। एक गोली उसके सिर में लगी, जबकि दूसरी उसकी छाती को चीरते हुए पार निकल गई, जिससे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के माकड़ौन इलाके में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। घटना के बाद युवक को माकड़ौन से उज्जैन स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मामले को लेकर एडिशनल एसपी पल्‍लवी शुक्ला का कहना है कि शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में मंगल मालवीय का बेटे अरविंद मालवीय से किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि, गुस्से में मंगल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे को गोली मारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक अरविंद शादीशुदा था। उसका एक बेटा भी है। अरविंद को आपराधिक प्रवृत्ति का भी बताया जा रहा है। इधर, मंगल सिंह भी घर जमाई है। वह पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय का बेटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular