Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrime30 लाख की धोखाधड़ी के 2 आरोपी 32 माह बाद गिरफ्तार

30 लाख की धोखाधड़ी के 2 आरोपी 32 माह बाद गिरफ्तार

कुछ समय पहले सुरेश नाम के युवक ने उनकी कंपनी से अनुबंध किया। सुरेश को पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने अपने दो प्लॉट बेचने के नाम पर सुधीर से नकद रुपए लिए। इनमें से एक प्लॉट की रजिस्ट्री उसके साथी रमेश के नाम से सुधीर के पक्ष में कर दी गई, लेकिन जब दूसरे प्लॉट की रजिस्ट्री की बात आई, तो सुरेश ने बहानेबाजी शुरू कर दी

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए दो आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक व्यक्ति सरपंच का पति है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।दरअसल ग्वालियर के सिटी सेंटर निवासी सुधीर वायपेयी ने 3 दिसंबर 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वे और उनकी पत्नी किरण मिलकर अपनी कंपनी अभियंक बिल्डर्स के माध्यम से निर्माण कार्य करते हैं।

कुछ समय पहले सुरेश नाम के युवक ने उनकी कंपनी से अनुबंध किया। सुरेश को पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने अपने दो प्लॉट बेचने के नाम पर सुधीर से नकद रुपए लिए। इनमें से एक प्लॉट की रजिस्ट्री उसके साथी रमेश के नाम से सुधीर के पक्ष में कर दी गई, लेकिन जब दूसरे प्लॉट की रजिस्ट्री की बात आई, तो सुरेश ने बहानेबाजी शुरू कर दी।जब पीड़ित को धोखाधड़ी का शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने सुरेश और रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। करीब 32 महीनों से दोनों आरोपी फरार थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश अपने घर शताब्दीपुरम आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुरेश ने अपने साथी रमेश का भी पता बताया, जिसके बाद पुलिस ने रमेश भदौरिया को भी गिरफ्तार कर लिया।जांच में पता चला कि रमेश सरपंच पति है और उसकी पत्नी भिंड जिले में सरपंच है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular