Saturday, April 18, 2026
30.1 C
Delhi
Saturday, April 18, 2026
HomeBig News16 सेकेंड में 16 लाख की लूट, पुलिस ने 16 घंटे के...

16 सेकेंड में 16 लाख की लूट, पुलिस ने 16 घंटे के अंदर लुटेरे शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचे

ग्वालियर मध्य प्रदेश: सोमवार रात 9:20 पर ग्वालियर के डीडी नगर के मेन। मार्केट कुशवा मार्केट में तीन नकाबपोश लुटेरों ने गोली मारकर एक सराफा व्यापारी से पन्द्रह लाख के सोना और एक लाख कैश लूट लिया था। सर्राफा कारोबारी चाहत सोनी को गोली मारकर लूटने वाले बाईक सवार तीनों बदमाशों को ग्वालियर पुलिस ने एक मुठभेड़ में दबोचने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान जबाबी फायरिंग में एक गोली मुख्य आरोपी अरुण चौहान के पैर में लगी है। जिसके बाद घायल हालत में अरुण को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अरुण गोली लगने के बाद कराह रहा है और ग्वालियर पुलिस ने शातिर बदमाश को अपने पापा को याद करा दिया है। अस्पताल पहुंचा अरुण अपने पापा को याद करता कैमरे में कैद हुआ है। इस मुठभेड़ में अरुण के दो अन्य साथी प्रमोद तोमर और राधा स्वामी उर्फ छोटू जाटव को भी दबोच लिया गया है। पकड़े गए बदमाशों से वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटर साईकिल, पिस्टल और लूटा गया बैग भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि लूटे गए बैग का कुछ माल अभी तक पुलिस रिकवर नहीं कर पाई है। लिहाजा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ बरामद करने का दावा कर रही है। पकड़े गए सभी बदमाश मुरैना के रहने वाले हैं और इन पर हत्या, लूट सहित एक दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातें ग्वालियर और मुरैना के अलग अलग थानों में दर्ज हैं।

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के बाद जल्द ही लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन फिर भी यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है कि क्या आप एक सुरक्षित शहर में रह रहे हैं। अपराधियों और बदमाशों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं है। शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता क्यों जा रहा है?

सोमवार की रात बाईक सवार तीन बदमाशों ने महाराजपुरा थाना अंतर्गत कुशवाह मार्केट में संचालित श्री रामराजा ज्वेलर्स के संचालक चाहत सोनी को गोली मारकर लगभग 16 लाख रुपए की नगदी और सोने से भरा बैग लूट लिया था। वारदात के बाद बाईक पर सवार होकर तीनों बदमाश भाग निकले थे। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। प्रभारी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने तीनों फरार बदमाशों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। इस बीच पुलिस आरोपियों को सरगर्मी से तलाश रही थी। आज सुबह पुलिस को फरार बदमाशों के बेहट चौकी के समीप ग्राम खेरिया मिर्धा में देखे जाने की लोकेशन मिली थी। इसी के बाद क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम से सर्चिंग के दौरान बदमाशों का आमना सामना हो गया। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग की और जबाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी अरुण चौहान पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular