Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig News15 साल बड़ी रोमानिया की युवती से मैंने रेप नहीं किया, युवक...

15 साल बड़ी रोमानिया की युवती से मैंने रेप नहीं किया, युवक का कहना सहमति से बने सम्बन्ध, अब हो रही जांच

इंदौर मध्य प्रदेश: ऐसे कई दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं जिसमें बाद में यह पता चलता है कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती राजीनामा कर लेती है। यह पूरा खेल केवल ब्लैकमेलिंग के लिए रचा होता है और ऐसे ज्यादातर मामलों में सम्बद्ध आपसी सहमति से ही बनाए जाते हैं और बाद में इसका लाभ उठाया जाता है।। ऐसा ही दुष्कर्म का एक मामला इंदौर।से निकलकर आ रहा है और मामला हाईप्रोफाइल है क्योंकि इंदौर के एक बड़े व्यापारी के बैंक बेटे से जुड़ा हुआ है और इसमें आरोप लगाने वाली युवती रोमानिया की रहने वाली है जो इस युवक से पन्द्रह साल बड़ी है।

रोमानिया में रहने वाली एक युवती ने इंदौर के बड़े उद्योगपति के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर के एक उद्योगपति के बेटे से दोस्ती हुई थी. युवक ने उसे इंदौर बुलाया और एक होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवक ने युवती को कई बार इंदौर में तो कई बार रोमानिया जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि, रोमानिया की रहने वाली एक युवती के साथ इंदौर के एक बड़े उद्योगपति के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने वकील के साथ इंदौर पहुंचकर पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत करते हुए इस बात की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी. उसने बताया कि, ”सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती इंदौर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. इसके बाद युवक ने उसे प्रपोज किया और कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा, तुम इंदौर आ जाओ.”

जिसके बाद युवती रोमानिया से सात समंदर पार कर इंदौर आई. युवक उसे शहर के प्रतिष्ठित होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद जल्द ही शादी का आश्वासन देकर उसे रोमानिया वापस भेज दिया. इसके बाद वह व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उसके संपर्क में बन रहा। शादी का वादा कर कई बार इंदौर बुलाता तो कई बार खुद भी रोमानिया जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई और इसी दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद युवती ने युवक से जल्द शादी करने की बात कही. इस पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. साथ ही कहा कि विदेश में तो ऐसा ही कल्चर होता है. मैं तुमसे अब शादी नहीं कर सकता हूं। प्यार में मिले धोखे से हताश होकर युवती इंदौर पहुंची और पुलिस से शिकायत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular