Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrime15 साल की नाबालिग से मकान मालिक करता रहा गंदा काम और...

15 साल की नाबालिग से मकान मालिक करता रहा गंदा काम और फिर…

ग्वालियर, मध्य प्रदेश; उपनगर मुरार थाना क्षेत्र के पटेल पेट्रोल पंप के पीछे किराए के मकान में रहने वाली एक 15 साल की युवती के साथ मकान मालिक ने ही दुष्कर्म करता रहा। करीब 7 महीने तक मकान मालिक राम नरेश शर्मा इस नाबालिग 15 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की ने जब इसकी शिकायत अपने परिवार के सदस्यों से करने की बात कही तो रामनरेश शर्मा ने युवती और उसकी मां को जान से खत्म करने की धमकी दे डाली। डर के कारण युवती कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थी लेकिन जब रामनरेश शर्मा का उत्पीड़न ज्यादा बढ़ गया तो उसने अपने परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद युवती को लेकर उसके परिवार के लोग मुरार थाने पहुंचे और उन्होंने मकान मालिक राम नरेश शर्मा के खिलाफ बलात्कार पास्को एक्ट एवं दलित उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया ।लड़की का मेडिकल कराया गया है।

इस पूरे मामले में सीएसपी अशोक जादौन का क्या कहना है आइए सुनते हैं…

युवती नाबालिग है और दलित भी है इसलिए इस मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस ने आरोपी रामनरेश शर्मा को गिरफ्तार कर उसके मकान के कमरे को सील कर दिया है ।पुलिस का कहना है कि आरोपी से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और कमरे से बलात्कार के साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular