Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsहमीदिया अस्पताल में बबाल, 40 लोगों ने आईसीयू में घुसकर डॉक्टर्स को...

हमीदिया अस्पताल में बबाल, 40 लोगों ने आईसीयू में घुसकर डॉक्टर्स को पीटा

हमीदिया अस्पताल के आईसीयू-3 में महिला मरीज डॉली बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन और वहां मौजूद लोग नाराज हो गए और उन्होंने ऑन ड्यूटी डॉक्टरों पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद करीब 20-25 लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे और डॉक्टरों से मारपीट की। मारपीट के दौरान आईसीयू में 10 से ज्यादा डॉक्टर मौजूद थे।

भोपाल मध्य प्रदेश: भोपाल के हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital, Bhopal) में डॉक्टरों पर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है, जहां एक महिला मरीज की मौत के बाद डॉक्टर्स पर हमला किया गया। घटना हमीदिया अस्पताल में शनिवार-रविवार की रात करीब 1 बजे की है। मारपीट में तीन डॉक्टरों को चोटें आई हैं।

इनमें एक जूनियर डॉक्टर को सिर में चोट आई हैं। हमीदिया अस्पताल के आईसीयू-3 में महिला मरीज डॉली बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन और वहां मौजूद लोग नाराज हो गए और उन्होंने ऑन ड्यूटी डॉक्टरों पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद करीब 20-25 लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे और डॉक्टरों से मारपीट की। मारपीट के दौरान आईसीयू में 10 से ज्यादा डॉक्टर मौजूद थे।

गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन आर. पी. कौशल ने बताया, एक गंभीर मरीज की मौत के बाद परिजन आईसीयू में घुस गए। डॉक्टरों के साथ मारपीट की। जिसमें तीन डॉक्टर घायल हुए, घायलों की चोटें गंभीर नहीं है। हमने तुरंत घटना की शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की है। वहीं डॉक्टरों ने इस हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है।

डॉक्टर्स पर हुए हमले के बाद अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। मारपीट की इस घटना से जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग डॉक्टरों पर हमला कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular