Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeCrimeसिपाही की पत्नी पांचवीं मंजिल से कूदी, कारण बड़ा अजीब!

सिपाही की पत्नी पांचवीं मंजिल से कूदी, कारण बड़ा अजीब!

ग्वालियर मध्य प्रदेश: शहर में पुलिस आरक्षक की पत्नी के 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है और सबसे हैरान करने वाली इस आत्महत्या के प्रयास की वजह रही जिसमें यह बात निकलकर सामने आ रही है के पति वह पत्नी को मायके जाने से मना करता था जिससे नाराज हो कर पत्नी 5वीं मंजिल से खुदी है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रही है और उसके बाद ही खुलासा हो सकेगा।कि इस हादसे की असली वजह क्या है?

पुलिस आरक्षक की पत्नी की 5वीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद महिला को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतिका के पति ने पुलिस को बताया था कि आरती ने मल्टी की छत से छलांग लगा दी है। मायके जाने से इनकार कर दिया था, इस कारण वह नाराज थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मृतिका आरती राठौर ग्वालियर के सागर ताल स्थित सरकारी मल्टी में रहती थी। आरती का पति दिलीप राठौर थाटीपुर थाने में कॉन्स्टेबल है। गुरुवार रात 8:00 बजे के करीब आरती मकान की पांचवी मंजिल से गिरी जिसके बाद घायल अवस्था में उसे जे एच इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. परिजनों का आरोप है कि पति दिलीप ने आरती से मारपीट की और बालकनी से फेंककर उसकी हत्या की है । दिलीप आए दिन दहेज की डिमांड करता था और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसने यह कृत्य किया है। घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं और पड़ोसियों ने भी बताया है कि उसके साथ मारपीट की गई है. वहीं पुलिस को महिला के बिल्डिंग से कूदने की सूचना मिली तो टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।

यहां कॉन्स्टेबल दिलीप राठौर के फ्लैट पर ताला लगा मिला बाद में पति और बच्चे अस्पताल पहुंच गए. आरती और दिलीप की शादी 2017 में भिंड जिले में हुई थी। दोनों के बेटी निधि (6) और बेटा विहान (2) है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि दिलीप राठौड़ जो की थाटीपुर थाने में आरक्षक है उसका विवाह आरती राठौर से हुआ था आरती की मौत के मामले में परिजनों और अन्य लोगों के भी स्टेटमेंट लिए जा रहे हैं और जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का क्या कुछ कहना है सुनिए..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular