Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsसड़क निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही, पोकलेन की बकट में बिठा बच्चों...

सड़क निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही, पोकलेन की बकट में बिठा बच्चों को कराया नाला पार

सिंगरौली में सड़क निर्माण में लगी कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई। स्कूली बच्चों को पीसी के बूम पर बिठाकर कराया नाला पार सिंगरौली से सीधी नेशनल हाईवे सड़क का निर्माण पिछले 12 वर्षों से कार्य चल रहा है लेकिन यह नेशनल हाईवे सड़क जस की तस बनी हुई है पिछले दो दिनों की बारिश के कारण कई जगह जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी।

खोदी गई गए गड्ढे को कंपनी को मार्ग सुगम कराने के लिए दबाब डाला-
मोरवा स्थित भूसामोड पर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में लबालब पानी भर गया था। जिसे संज्ञान में लेकर एमपीआरडीसी ने निर्माणाधीन कंपनी को मार्ग सुगम कराने के लिए दबाब डाला। जिसके बाद निर्माण में लगी कंपनी तिरुपति बिल्डकॉन द्वारा पहले पंप लगाकर उसके बाद रास्ते में खुदाई कर पानी निकालने की कवायत की जाने लगी।

भूसा मोड पर रहने वाले लोगों को काफी लंबा घूम के जाना पड़ता था-
ऐसे में भूसा मोड व आसपास के रहने वाले लोगों को काफी लंबा घूम के जाना पड़ रहा था। जहां शाम निर्माणाधीन कंपनी द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था न करते हुए पानी निकालना के लिए मार्ग में गड्ढा खोदकर लगाई गई पीसी मशीन से बच्चों की जान को जोखिम में डालकर उन्हें रास्ता पार कराया गया जिसका अब इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है गौरतलब है कि बड़े अधिकारियों की अनदेखी में कराए जा रहे इस कार्य में बहुत लापरवाही बरती गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular