Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeNationalसंजय दत्त की बहन प्रिया दत्त बांद्रा पश्चिम से हो सकती हैं...

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त बांद्रा पश्चिम से हो सकती हैं कांग्रेस प्रत्याशी

महाराष्ट्र में आने वाले कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव का आयोजन होगा। चुनाव आयोग जल्द ही इसके लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। रोज ही महाराष्ट्र के राजनीतिक अखाड़े से दिलचस्प सुर्खियां निकलकर आ रही हैं। इस बीच अब अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त के भी चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज़ हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। इन अटकलों के पीछे एक बहुत बड़ी वजह भी है। आइए आपको हम वह वजह बताते हैं..

 सोमवार को कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड और विधायक असलम शेख ने कांग्रेस की नेता प्रिया दत्त से मुलाकात की है। विधानसभा चुनाव नजदीक है और सीट बंटवारे को लेकर महायुति और महा विकास आघाड़ी दोनो अपने सबसे बेहतरीन उम्मीदवार को आमने-सामने खड़ा करना चाहते हैं। इसलिए इस मुलाकात के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या कांग्रेस बांद्रा पश्चिम की सीट से आशीष शेलार के खिलाफ प्रिया दत्त को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular