Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsशिप्रा कार हादसा; टीआई व एसआई के मिले शव, महिला कांस्टेबल की...

शिप्रा कार हादसा; टीआई व एसआई के मिले शव, महिला कांस्टेबल की तलाश जारी

उज्जैन मध्य प्रदेश: शनिवार को उज्जैन में एक दर्दनाक हादसा हो गया एक पुलिस कार शिप्रा नदी मेॅ गिर गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी लापता हो गए थे। हालाँकि चौबीस घंटे की जांच के बाद दो शवों को निकाला जा चुका है लेकिन एक महिला पुलिसकर्मी के शव की तलाश अभी भी जारी है। ये पुलिसकर्मी दो दिन पहले गायब हुई एक गुमशुदा लड़की के मामले की जांच के लिए चिंतामन जा रहे थे। कार्थ क्षिप्रा नदी में गिर गई और तीनों पुलिसकर्मी डूब गए। एक शव कुछ घंटों बाद निकाला गया जबकि दूसरे की तलाश में बीस घंटे लगे।

एक महिला कॉन्स्टेबल की तलाश अभी भी जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए तीन पुलिसकर्मियों में से दो के शव मिल गए हैं। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव सुबह करीब 8 बजे घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर मिला। एसआई मदनलाल निमामा का शव करीब साढ़े 11 बजे 12 किलोमीटर दूर सुलियाखेड़ी में मिला। रेस्क्यू टीमें कॉन्स्टेबल आरती पाल को ढूंढ रही हैं।

एसपी प्रदीप शर्मा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे एक लड़की के लापता होने के मामले में जांच करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पुल से अनियंत्रित होकर शिप्रा में जा गिरी। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम लगभग 20 घंटे से बोट और ड्रोन से कार की तलाश कर रही हैं। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था। सुबह 7 बजे इसे फिर से शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीमें नदी में कार और लापता महिला कॉन्स्टेबल की तलाश कर रही हैं। कार गिरने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम रात में भी सर्चिंग करती रही थीं। घटना के दौरान कार आरती पाल चला रही थीं। उनकी उम्र 41 साल है और अब तक उनकी शादी नहीं हुई थी। अभी छह महीने पहले ही उनके भाई की भी मौत हो गई थी। 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular