Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsवृद्ध माँ की हत्या दो बेटों ने मिलकर ही कर दी, हत्या...

वृद्ध माँ की हत्या दो बेटों ने मिलकर ही कर दी, हत्या का कारण हैरान करने वाला

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटना आपकी आँखों को नम कर देगी जब आप सुनेंगे कि दो बेटों ने अपनी ही 88 साल की वृद्ध मां का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया तो शायद आपको अपने आंखों और कानों पर यकीन न हो लेकिन कलियुग की इन दो अलादों ने यह जगन ने अपराध कर दिया है। दोनों ही बेटे अपनी मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे उनकी सेवा करना नहीं चाहते थे इसलिए दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पड़ोसी की सूचना पर अंतिम संस्कार होने से पहले पहुची गई पुलिस जिसके बाद वृद्ध महिला का पोस्टमार्टम कराया गया जिसकी रिपोर्ट में पूरा खुलासा हुआ वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर कार्यवाई शुरू कर दी है

ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी में रहने वाली 88 साल की वृद्ध महिला कमला कोष्ठा अपने दो बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रहे रही थी तभी 9 दिसंबर को उसकी अचानक मौत हो गई जिसके बाद दोनों बेटे अपनी मां की नेचुरल मौत बता कर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे लेकिन पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस अंतिम संस्कार होने से पहले ही मौके पर पहुंची गई और मर्ग कायम कर शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा वही पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ही बेटे अपनी वृद्ध मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे उनकी सेवा करना नहीं चाहते थे और इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है इसलिए दोनों भाइयों ने पहले शराब पी और शराब के नशे में मां की गला घोटकर हत्या कर घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बेटे डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

मिर्जा आसिफ बैग थाना प्रभारी ग्वालियर इस मामले में क्या कहते हैं सुनते हैं..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular